आगरालीक्स ..आगरा में बंद हो चुके 500 और एक हजार के 32. 70 लाख नोट के साथ दो पकडे, प्रोपर्टी डीलर ने दिए थे पुराने नोट, पुलिस और आयकर विभाग की टीम जांच में जुटी हुई है।
आगरा पुलिस को सूचना मिली कि दो लोग 32. 70 लाख के पुराने 500 और एक हजार रुपये के नोट को बदलवाने की जुगाड में हैं, पुलिस ने सदर के उखर्रा से भवन सिंह गुजर को अरेस्ट कर लिया, उसके पास से 32. 70 के पुराने नोट मिले, पुलिस ने पूछताछ की।
प्रोपर्टी डीलर से बताए पुराने नोट
पूछताछ में सामने आया है कि भाव सिंह गुर्जर के पडोस में प्रॉपर्टी डीलर रहता था, । दिसंबर 2019 में राकेश ने भाव सिंह गुर्जर को राकेश शिवहरे ने 32.70 लाख रुपये के पुराने नोट गिरवी रखकर डेढ लाख रुपये ले लिए। कुछ दिन बाद प्रॉपर्टी डीलर ने खुदकशी कर ली। भाव सिंह किसी भी तरह से पुराने 32.70 लाख रुपये के नोट बेचने में लग गया, पुलिस ने उसे पकड लिया है, आयकर विभाग की टीम भी जांच कर रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।