आगरालीक्स.. आगरा के स्पा सेंटर में शादीशुदा युवतियां मसाज की आड में सेक्स करा रहीं थीं, पुलिस ने दूसरे दिन 15 स्पा सेंटर की जांच की। इसमें से कुछ सेंटर पर ताले लटके मिले, कई सेंटर में काम करने वाले पुरुष ही मिले। वहीं, सोमवार को चार स्पा सेंटर में मारे गए छापे में 19 युवतियां और पांच युवकों को अरेस्ट किया गया था। इन्हें कोर्ट में पेश किया गया, यहां से जेल भेज दिया है।
आगरा में सोमवार को पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने चार स्पा सेंटर पर छापा मारा। इन सेंटर से 19 युवतियों और पांच युवकों को अरेस्ट किया है। इन्हें मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, इनको जेल भेज दिया है।
14 शादीशुदा और पांच अविवाहित
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि 19 युवतियों मे से 14 शादीशुदा हैं कुछ तलाकशुदा हैं। वहीं, पांच युवतियां अनमैरिड हैं। ये स्पा सेंटर में मसाज के साथ देह व्यापार कर रही हैं, कुछ युवतियां आगरा से बाहर की हैं।
यूज्ड कंडोम और बडी मात्रा में कंडोम मिले
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार स्पा सेंटर से पुलिस ने यूज्ड कंडोम और बडी मात्रा में पैक कंडोम और 10 हजार रुपये कैश जब्त किया है।
15 स्पा सेंटर की जांच
सोमवार को पुलिस ने चार स्पा सेंटर से 19 युवतियां और पांच युवकों को अरेस्ट किया था। अगले दिन मंगलवार को पुलिस टीम ने फतेहाबाद रोड के 15 स्पा सेंटर का निरीक्षण किया लेकिन कुछ स्पा सेंटर में ताले लगे हुए थे। कई सेंटर में कोई युवती नहीं मिली।