आगरालीक्स.. आगरा में 25 नवंबर को न्यूजपेपरों में प्रकाशित खबरें, आगरा में एक हजार शादी, 50 ने ली अनुमति, चीन के 43 मोबाइल एप पर प्रतिबंध.

आगरा का 25 नवंबर का प्रेस रिव्यू
यूपी कैबिनेट ने चविधि विरुदृध धर्म सपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश 2020 यानी धर्मांतरण अध्यादेश को दी मंजूरी, शादी के लिए जबरन धर्म परिवर्तन पर प्रदेश में 10 साल तक की सजा। धर्म परिवर्तन के लिए दो महीने पहले डीएम को देनी होगी जानकारी। केवल शादी के लिए धर्म बदला तो शादी होगी अमान्य। दबाव डालकर धर्मांतरण करने पर चलेगा केस, यह गैर जमानती होगा और प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट के न्यायालय में मुकदमा चलेगा। दोषी पाए जाने पर एक से पांच साल तक की सजा, कम से कम 15000 रुपये का जुर्माना।

नए कानून में सामूहिक धर्म परिवर्तन पर 10 साल तक की सजा और 50000 जुर्माना। यूपी में नई निर्यात नीति पर कैबिनेट की महुहर, हर जिले में बनेंगे क्लस्टर आधारित विशेष आर्थिक परिक्षेत्र, क्रषि क्षेत्र में निर्यात को मिलेगा बढावा। पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों से कहा सभी को लगेगा कोरोना का टीका, ब्लॉक स्तर पर वितरण की तैयारी करें राज्य, टीके की खुराक और कीमत अभी तय नहीं। भारत में बन रहे कोरोना वायरस के टीके का जायजा लेने 28 नवंबर को पुणे जाएंगे पीएम मोदी। 43 और चीनी एप पर लगा प्रतिबंध, अलीबाबा समूह के अलीएक्सप्रेस, अीपले कैशियर, कैमकार्ड, स्नैक वीडियो एप शामिल। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा ड्रोन से 24 घंटे हो मास्क न पहनने वालों की निगरानी। जेईई एडवांस में नहीं मिलेगा तीसरा मौका। कश्मीर में दूसरे दिन भी बर्फबारी मैदानों में और गिरेगा तापमान। 400 किलोमीटर तक मारक ब्रहृमोस मिसाइल का सफल परीक्षण। 36590 सहायक शिक्षकों की काउंसिलंग दो से चार दिसंबर तक। सरकारी अधिकारी 30 तक संपत्ति की दें जानकारी। मुस्लिम धर्मगुरु कल्बे शादिक नहीं रहे। अमेरिका में बाइडन को सत्ता सौंपने के लिए ट्रंप तैयार, ट्रंप ने डाले हथियार, व्हाइट हाउस छोडने के भी संकेत दिए। बिल गेटस को पीछे छोड अमेरिका के एलन मस्क बने दुनिया के दूसरे बडे अमीर। संपत्ति 127 9 अरब की संपत्ति। मोबाइल नंबर पर लैंड लाइन नंबर से फोन करने के लिए नंबर से पहले शून्य लगाना होगा।

अमर उजाला देवोत्थान एकादशी छह शुभ योगों में आज बजेगी
शहनाई।
एक दिसंबर से शुरू होगी झेलम और पंजाब मेल
आगरा मेट्रो में 273 करोड से तीन स्टेशन व 4 किलोमीटर ट्रैक बनेगा
दैनिक जागरण कोरोना के 79 नए केस
जुए और सटटे की शिकायत पर वकली के स्कूटर में लगाई आग
दीवानी में एक दिसंबर तक कार्य नहीं करेंगे अधिवक्ता
हिंदुस्तान एक्यूआई 383 पहुंचा
सोशल मीडिया पर चेहरा बेनकाब होने पर पकडा हेलो गैंग का सरगना
विवि के 16 कोर्स के जारी नहीं हुए परिणाम
आगरा की खबरों से 24 घंटे जुडे रहने के लिए लाग इन करें https://agraleaks.com/