आगरालीक्स.. आगरा के प्रतिष्ठित मंदिर के महंत कोरोना संक्रमित, ताजमहल पर तैनात एएसआई कर्मी सहित दो पॉजिटिव, पढे किस क्षेत्र से आए 84 नए केस. जिला प्रशासन ने कोरोना से बचाव के लिए मास्क का इस्तेमाल करने और बेवजह बाहर ना निकलने की अपील की है।
आगरा में 25 सितंबर को कोरोना के 84 नए केस आए हैं। आगरा में एक प्रतिष्ठित मंदिर के 50 और 47 साल के महंत ने कोरोना की जांच कराई, उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 21 सितंबर से ताजमहल खुल गया है, शुक्रवार को ताजमहल पर एंटीजन टेस्ट कराए गए। इसमें एक एएसआई कर्मचारी और एक सफाई कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इन क्षेत्रों से आए कोरोना के केस
32 साल के आवास विकास कॉलोनी निवासी मरीज, 23 साल की टीला माईथान निवासी महिला, 42 साल के सीएचसी शमसाबाद, 45 साल के अभयपुरा, जैतपुर कला निवासी तीन मरीज, 68 साल की पावनधाम कॉलोनी शमसाबाद रोड निवासी महिला मरीज, 57 साल के नेहरू अपार्टमेंट, 55 साल के अरसेना, 15 साल की सिकंदरा, 20 साल की बसेरा हाइट, दयालबाग की 50 की महिला मरीज, 15 साल का बेटा, 50 साल की सोरों कटरा शाहगंज की महिला, 74 साल के पश्चिमपुरी, 50 साल के जीवनीमंडी, 58 साल के पुष्प नगर बरौली अहीर के मरीज की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।