आगरालीक्स .(Agra News 9th December)...आगरा का 9 दिसंबर का प्रेस रिव्यू, हेलीकाप्टर के दुर्घटनाग्रह होने से सीडीएस, उनकी पत्नी मधुलिका, आगरा के विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान का निधन, ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का चल रहा इलाज।
आगरा के न्यूजपेपरों में प्रकाशित खबरें
देश के पहले चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका सहित 13 लोगों की हेलीकाप्टर दुर्घटना में मौत हो गई। ग्रुप कैप्तन वरुण सिंह की हालत गंभीर है, उनका इलाज चल रहा है। वायुसेना के एमआई 17 वी 5 हेलीकाप्टर कोयंबटूर के पास वायुसेना के सुलूर स्टेशन से उड़ा, यहां से वेलिंग्टन के डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कालेज जाना था, मोसम खराब होने के कारण कुन्नूर के पास पश्चिमी घाट की पहाड़ियों में धुंध के कारण हेलीकाप्टर नीचे की तरफ उड़ रहा था और पेड़ से टकराया और घाटी में जा गिरा।
सीएम योगी ने मांट में जनसभा में कहा होम आइसोलेशन में ही रहें सपा और कांग्रेस व बसपा
किसान आंदोलन आज हो सकता है खत्म, नए प्रस्ताव पर बनी सहमति
नौ से ज्यादा सिम नहीं ले सकता कोई ग्राहक
सुपरसोनिक ब्रहृमोस के वायुसेना संस्करण का सफल परीक्षण

अमर उजाला
नगर निगम के सदन में पास हुआ टोरंट से 220 करोड़ रुपये वसूलने का प्रस्ताव
ट्रेनिंग से लौटा सेना का जवान कोरोना संक्रमित, कोरोना के सक्रिय केस चार
नगर निगम के पार्षदों को मिलेगा टैबलेट, प्रस्ताव पास
सीवर लाइन बिछाने से पहले ही ठेकेदार को कर दिया भुगतान
एक्सप्रेस वे पर 820 हादसों में गई 511 की जान, 398 घायल
दैनिक जागरण
हेलीकाप्टर हादसे में आगरा के लाल विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान का निधन, रात में पिता सुरेंद्र सिंह कोयंबटूर के लिए हुए
रवाना
चंदन नगर में चुनाव बहिष्कार के लगे पोस्टर
जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, मरीजों की छुटटी, नहीं हो सके अल्ट्रासाउंड
हिंदुस्तान
पूर्व मंत्री अरिदमन और पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर मुकदमा
नगर निगम के विशेष सदन में पारित होगा उच्च न्यायालय खंडपीठ स्थापना का प्रस्ताव
विवि में 135 रोजगार परक पाठयक्रमों को मिली अनुमति
एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 95 हजार