आगरालीक्स…आगरा में श्री सिद्धि विनायक ने रिद्धि-सिद्धि संग किया नगर का भ्रमण. उत्तर भारत की ऐतिहासिक रामलीला का गणेश शोभायात्रा के साथ हुआ शुभाम्भ …
प्रथम पूजनीय सिद्धि विनायक भगवान श्री गणेश जी की शोभायात्रा के साथ नगर की मुख्य रामलीला की शोभायात्राओं का श्रीगणेश मंगलवार से प्रारंभ हो गया। रावतपाडा तिराहे से साय 5ः00 बजे भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री एस.पी. बघेल द्वारा श्रीफल तोड़ कर विघ्न विनाशक जी की शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। रामलीला का विधिवत उद्घाटन अनंत चतुर्दशी के दिन हो गया था। लेकिन विनाशक, विघ्नहर्ता श्री गणेश जी रिद्धि-सिद्धि के साथ सुसज्जित 6 मुषको के रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण के लिए निकले।
नगर का प्रमुख जगदीश बैण्ड भगवान क गुणगान करता हुआ रथ के आगे चल रहा था। गणेश जी व रिद्धि-सिद्धि का श्रृंगार बड़ा ही अद्भुत था। शोभायात्रा रावतपाड़ा तिराहे से शुरू होकर जौहरी बाजार, सुभाष बाजार, दरेसी न० 1 व 2. छत्ता बाजार, कचहरी घाट, बेलनगंज, पथवारी धुलियागंज, घटिया, फुलटट्टी बाजार, किनारी बाजार, कसरेट बाजार होती हुई पुनः रावतपाड़ा पहुंच कर सम्पन्न हुई।
शोभायात्रा बड़ी धूम-धाम से भक्तिमय वातावरण के साथ चल रही थी। भक्तजनों द्वारा रावतपाड़ा में भगवान गणेश जी की आरती की गई. माला पहनाई गई एवं पुष्प वर्षा की गई। अभी तीन दिन पहले ही आगरा में सिद्धि विनायक श्री गणेश जी का विसर्जन किया गया है, बच्चे भगवान गणेश की शोभायात्रा को अपलक नयनो से निहार रहे थे। जगह-जगह शोभायात्रा मार्ग में निवासियों द्वारा गणेश जी की आरती उतारी गई। श्रीरामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने भक्ति भाव से गणेश जी का गुणगान कुछ इस प्रकार कियाः- जपहि नामु जन आरत भारी, मिटहि कुसंकट होहि सुखारी। महिमा जासु जान गजराऊ, पथम पूजियत नाम प्रभाऊ।
शोभायात्रा के साथ रामलीला कमेटी के अध्यक्ष/विधायक पुरूषोत्तम खंडेलवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल, तारा चन्द, मुकेश अग्रवाल, विनोद जौहरी, मनोज अग्रवाल (पोली भाई), मुकेश जौहरी, अंजुल बंसल, आनन्द मंगल, महेश अग्रवाल, रामानशु शर्मा, आयुष अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, दिलीप कुमार अग्रवाल, मनीष शर्मा, अजय अग्रवाल, शैलेन्द्र अग्रवाल, प्रकाश चन्द, निक्की जौहरी, योगेन्द्र अग्रवाल, दीपक ढल, मुकुल अग्रवाल, अरविन्द अग्रवाल, प्रसुन मंगल, गिरधर शरण, अनुज वर्मा, राहुल गौतम आदि अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहें।