आगरालीक्स.. आगरा की स्मार्ट सिटी में रैंक नीचे चली गई है, अब आगरा देश में स्मार्ट सिटी में 13 वें नंबर पर है और यूपी में दूसरे नंबर पर है।
आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय द्वारा देश भर के स्मार्ट सिटी की रैंक जारी की है, मई में जारी हुई रैंक में आगरा देश में 13वें और प्रदेश में दूसरे नंबर पर है। इससे पहले अप्रैल में जारी हुई रैंक में आगरा देश में 12वें और प्रदेश में पहले नंबर पर था।
इसलिए गिरी रैंक
केंद्र सरकार ने दूसरे चरण में आगरा का चयन स्मार्ट सिटी के लिए किया था। नौ जनवरी 2017 को आगरा स्मार्ट सिटी प्रा. लि. का गठन किया गया। प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट दाराशॉ कंपनी अब तक कुल 23 डीपीआर बन चुकी हैं। इस बार रैंकिंग के लिए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत कुल बनी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर), अब तक जारी हुए टेंडर, विभिन्न कार्यों की प्रगति को सूची में आधार बनाया गया है। आगरा में स्मार्ट सिटी का काम धीमी गति से हो रहा है, इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी नाराजगी जता चुके हैं। इसके बाद भी स्मार्ट सिटी के कार्यों की गति तेज नहीं हुई है। इसके चलते आगरा की रैंक कम हो गई है।