आगरालीक्स… आगरा में नगर आयुक्त रहे श्याम सिंह यादव सांसद बन गए हैं, शूटिंग रेंज सहित कई अन्य मामलों में आगरा में श्याम सिंह सुर्खियों में रहे थे। श्याम सिंह यादव बसपा से जौनपुर से सांसद चुने गए हैं, उन्होंने भाजपा के केपी सिंह को 80 हजार 9 सौ 36 वोटों से हराया है।
आगरा में नगर आयुक्त् रहे श्याम सिंह यादव मछलीनगर के मडियाहूं के रानीपटृृटी गांव के रहने वाले हैं। जौनपुर से गठबंधन से बसपा ने श्याम सिंह यादव को प्रत्याशी घोषित किया था, इस सीट पर 2014 में भाजपा से सांसद के केपी सिंह चुनाव जीते थे। उन्हें भाजपा ने दोबारा से प्रत्याशी घोषित किया था।
बसपा प्रत्याशी श्याम सिंह यादव को 520046 व भाजपा प्रत्याशी को 4 लाख 39 हजार 292 मत मिले हैं। उन्होंने भाजपा के केपी सिंह को 80 हजार 9 सौ 36 वोटों से हराया।