आगरालीक्स.. आगरा लखनऊ एक्सप्रेस पर भीषण हादसे में कारोबारी की पत्नी और पिता की मौत, केदारनाथ की यात्रा से कारोबारी अपने परिवार के साथ कानपुर घर लौट रहे थे।
रविवार सुबह चार बजे आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस वे पर फीरोजाबाद के नसीरपुर के पास कानपुर के 128/ 189 ई ब्लॉक, किदवई नगर निवासी बैटरी कारोबारी की स्कोर्पियो फीरोजाबाद के नसीरपुर के 54 वें किलोमीटर पर में गाड़ी पलटी गई। भीषण हादसे के घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कारोबारी चला रहे थे गाडी, सो रहा था ड्राइवर
गाड़ी को कारोबारी गौरव गुप्ता (40) चला रहे थे। गौरव के 70 वर्षीय पिता छेदालाल और पत्नी जया गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। गौरव, बेटा विराट (5) बेटी उन्नति (8 ) और ड्राइवर आदित्य घायल हो गए। मृतका जया कार में अगली सीट पर बैठी थीं। गौरव के पिता छेदालाल और दोनों बच्चे बीच वाली सीट पर बैठे थे और गाड़ी में पीछे की सीट पर ड्राइवर सो रहा था।