आगरालीक्स…आगरा में व्यापारियों ने दिया होली पर कचरा न जलाने व केमिकल रंगों से दूर रहने का संदेश. कोविड से जुड़े अनुभव भी किए साझा
कोविड से सुरक्षा का दिया संदेश
होली की शुभकामनाओं साथ सर्राफा व्यापारियों ने कोविड से जुड़े अपने अनुभवों को एक दूसरे के साथ साझा भी किया। साथ ही दोबारा कोविड के मामले बढ़ने से कोविड की गाइड लाइन पालन करने का भी संदेश दिया। आगरा सर्राफा एसोसिएशन का होली मिलन समारोह गुरु कृपा मार्केट नमक की मंडी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ व्यापारियों की अधिष्ठात्री देवी महालक्ष्मी की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर मुरारीलाल फतेहपुरिया, सीओ कोतवाली दीक्षा सिंह, एसएचओ राजेश पांडे ने किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने सभी सदस्यों को होली की शुभकामनाएं देते हुए प्रशासन द्वारा दी गई कोविड की गाइड लाइन का पालन करने व वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही होली में कचरा जलाने से फैलने वाले प्रदूषण व कैमिकल रंगों के दुष्परिणामों से भी अवगत कराया। कोविड के दंश को झेल चुके और वैक्सीन लगवा चुके सदस्यों ने अपने अनुभवों को अन्य सदस्यों के साथ साझा किया। सभी सदस्यों का स्वागत माते पर चंदन व गुलाल लगाकर किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से टीएन तिवारी, महामंत्री, अशोक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्यारेलाल अग्रवाल, मनोज गुप्ता, मयंक अग्रवाल, मनीष पारौलिया, कुलभूषण गुप्ता, अशोक अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
- Agra breaking news
- agra bulletin
- agra bulletin news
- Agra city news
- Agra Corona Update
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live
- Agra Live news
- Agra news
- Agra news in hindi
- agra news latest
- agra online news
- agra police
- Agra update
- Agra update news
- Breaking news agra
- Corona in Agra
- Hindi news
- Hindi news agra
- holi milan samaroh in Agra
- latest news agra
- online hindi news
- online news agra