आगरालीक्स (Agra News 19th July)..आगरा में छात्रों से बढी हुई फीस ली जा रही है। फीस जमा न करने पर आनलाइन क्लास से छात्रों का नाम हटाए जाने पर सभी बोर्ड के स्कूलों को चेतावनी, नहीं हटाए नाम.
आगरा में सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड के स्कूलों में छात्रों की आनलाइन क्लासेज चल रही हैं। ऐसे में जिन छात्रों की फीस जमा नहीं हुई है, उन छात्रों को आनलाइन क्लासेज से हटाया जा रहा है, इस तरह की शिकायतें डीआईओएस कार्यालय में पहुंचने लगी हैं। डीआईओएस मनोज कुमार का मीडिया से कहना है कि फीस जमा न होने पर छात्र को आनलाइन क्लास से नहीं हटाया जा सकता है, उनका परिणाम भी नहीं रोका जा सकता है, ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
ली जा रही बढी हुई फीस
इस साल स्कूलों में छात्रों की पफीस न बढाने के आदेश जारी हुए हैं, इसके बाद भी छात्रों से बढी हुई फीस जमा कराई गई है। डीआईओएस का कहना है कि स्कूलों में छात्रों से ली गई बढी हुई पफीस को अगले महीने की फीस में समायोजित करने के निर्देश दिए गए हैं लेकिन बढी हुई फीस नहीं ले सकते हैं।