आगरालीक्स .(Agra News 19th July).आगरा में आज 100 से अधिक केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जा रही है, पढे क्या है प्रक्रिया, कैसे लगेगी कोरोना वैक्सीन।
आगरा में सोमवार को 100 से अधिक केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जा रही है, सुबह 10 बजे से केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए कोविन एप पर अप्वाइंटमेंट बुक हो चुके हैं, 18 से 44 की उम्र के जिन लोगों के अप्वाइंटमेंट बुक हुए हैं वे केंद्र पर पहुंचकर वैक्सीन लगवा सकते हैं।
दूसरी डोज और 45 से अधिक उम्र के लोगों को अप्वाइंटमेंट बुक किए बिना वैक्सीन
जबकि जिन लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगवानी है और जिन लोगों की उम्र 45 से अधिक है, उन्हें वैक्सीन लगवाने के लिए अप्वाइंटमेंट बुक करने की जरूरत नहीं है। केंद्र पर पहुंचकर सीधे वैक्सीन लगवा सकते हैं।
मंगलवार को वैक्सीन लगवाने के लिए आज शाम को खुलेंगे स्लाट
आगरा में सोमवार को वैक्सीन लगवाने के लिए स्लाट बुक हो गए हैं। सोमवार शाम को स्लाट खोले जाएंगे, जो लोग मंगलवार को वैक्सीन लगवाना चाहते हैं वे सोमवार शाम को कोविन एप पर पंजीकरण कराकर अप्वाइंटमेंट बुक करा सकते हैं।