आगरालीक्स..आगरा के युवा कारोबारी उत्सव डंग की मौत बहाना ढूंढ रही थी, कारोबारी संजय डंग और डायटीशियन रेनुका डंग के इकलौते बेटे की मौत से आंखें नम हो जाएंगी।
आगरा के सूर्य नगर निवासी संजय डंग शू एक्सपोर्टर हैं, उनकी पत्नी रेनुका डंग डायटीशियन हैं। उनके इकलौते बेटे उत्सव डंग की दो साल पहले कनिका मरवार से शादी हुई थी, बेटी संजीका मुंबई में अधिवक्ता है। सेंट पीटर्स से इंटरमीडिएट के बाद उत्सव ने सेंट जोंस कॉलेज से ग्रेजुएशन, इसके बाद लंदन से पढाई की, उन्होंने सिकंदरा में जूता कंपनी युवी ओवरसीज शुरू की।
और ऐसे मौत अपने साथ यमुना एक्सप्रेस वे तक ले गई

रेनुका डंग को बैंगलूरू और वहां से कोच्चि जाना था, वह अपने पुराने ड्राइवर के साथ जाती थी, उस पर पूरा भरोसा था। मगर, वह कंपनी के काम से दिल्ली गया हुआ था, ऐसे में उन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट तक जाने के लिए नया ड्राइवर सराय ख्वाज निवासी सरीफ को बुला लिया। गुरुवार सुबह चार बजे निकलना था, उत्सव ने कहा कि वह भी उनके साथ चलेगा और दिल्ली में पुराने ड्राइवर को बुला लेंगे, इसके बाद वह पुराने ड्राइवर के साथ एयरपोर्ट चली जाएंगी और उत्सव नए ड्राइवर के साथ इनोवा से सुबह 10 बजे तक लौट आएगा, उन्होंने पहले मना किया, इसके बाद तैयार हो गए।
सुबह चार बजे घर से निकले और 11 बजे हो गई मौत
रेनुका डंग, उत्सव डंग ड्राइवर सरीफ के साथ इनोवा से सुबह चार बजे दिल्ली के लिए निकले, उन्हें दिल्ली में गाडी लेकर पुराना ड्राइवर मिल गया। रेनुका डंग पुराने ड्राइवर के साथ गाडी में बैठ गई और उत्सव डंग इनोवा से आगरा के लिए यमुना एक्सप्रेस वे से लौटने लगे। सुबह 11 बजे बलदेव के पास यमुना एक्सप्रेस वे पर कंटेनर खडा हुआ था, उनकी इनोवा खडे कंटेनर में घुस गई।
एक्सीडेंट के साथ ही मौत

भीषण हादसे में इनोवा का दो तिहाई हिस्सा कंटेनर के अंदर घुस गया,हादसे में उत्सव डंग और ड्राइवर सरीफ की मौके पर ही मौत हो गई।
रात को लौटी मां, आज सुबह अंतिम संस्कार
हादसे की जानकारी होने पर रेनुका डंग से वापस आने के लिए कहा गया, उन्हें उत्सव की मौत के बारे में नहीं बताया, एक्सीडेंट की सूचना दी गई, इससे उनका रो रोकर बुरा हाल था, वे गुरुवार रात 10 बजे आगरा पहुंची, बेटे का शव देखकर बेसुध हो गईं, रो रोकर उनका बुरा हाल था कह रहीं थी कि हे भगवान ये कैसा न्याय । शुक्रवार सुबह आठ बजे उनके घर सूर्य नगर से अंतिम यात्रा ताजगंज के लिए निकलेगी।