आगरालीक्स.. आगरा के डॉ एचएस असोपा ने कहा कि मरीज के पास पैसा नहीं है तो उसका इलाज नहीं रुकना चाहिए, उनकी सर्जरी करें।
शुक्रवार रात को आगरा के होटल अमर में आगरा सर्जनस एसोसिएशन के अधिष्ठापन समारोह में एच एस आसोपा ने कहा कि सर्जन को यह ध्यान में रखकर चलना चाहिए कि धन के अभाव में कोई भी मरीज इलाज से बंचित न रह जाए । समारोह में डॉ बी डी शर्मा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रोफेसर एच एस आसोपा, प्रोफेसर डॉक्टर एस डी मौर्या एवं आगरा के सर्जन द्वारा दिया गया।
सेल्सा अध्यक्ष डॉक्टर सुनील शर्मा ने कहा कि आज हम सब आगरा के सर्जन गौरवान्वित हैं, जिनकी उंगलियाँ पकड़कर हमने सर्जरी करना सीखा। डॉ बी डी शर्मा ने अपने उद्बोधन में सब सर्जन को आशीर्वाद दिया व कहा कि अपने शिष्यों को उच्च कोटि की सर्जरी करते देख अति प्रसन्नता का आभास होता है । डॉ एस डी मौर्या ने अपने उद्बोधन में कहा चिकित्सीय शिक्षा एक ऐसी सरस्वती माँ के समान है जिनको कि हमे निरंतर आगे बढ़ाना चाहिए । अध्यक्ष डॉक्टर ऋषि महाजन को कोलर पहनाकर डॉक्टर मनोज सिंघल ने सम्मानित किया । डॉक्टर मनोज सिंघल, डॉक्टर ऋषि महाजन एवं डॉक्टर सुनील शर्मा ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया । डॉक्टर मोहन सिंह, डॉक्टर ज्ञान प्रकाश, डॉक्टर अजय बंसल, डॉक्टर डी सी गोयल, प्रोफेसर राहुल सहाय, डॉक्टर अजय प्रकाश एवं डॉक्टर के के अग्रवाल को सम्मानित किया । डॉक्टर एच एल राजपूत, डॉक्टर अपूर्व चतुर्वेदी, प्रोफेसर प्रशात गुप्ता, डॉक्टर रविन्द्र पचौरी, डॉक्टर प्रशांत लवानियां, डॉक्टर अनूप दीक्षित, डॉक्टर सुरेंद्र पाठक, डॉक्टर अनुभव गोयल, डॉक्टर रवि गोयल, डॉक्टर भूपेंद्र कुमार, डॉक्टर शरद सहाय मौजूद रहे।