आगरालीक्स.. सावधान आगरा में मोबाइल लूट का नया तरीका, इमरजेंसी बताकर कॉल करने के लिए युवक से फोन लिया और लूट कर फरार हो गए।
आगरा की आवास विकास कॉलोनी निवासी सुमित गुरुवार को सब्जी खरीदने गए थे, वे सब्जी ले रहे थे, इसी दौरान एक युवक आया, उसने कहा कि भाई साहब एक इमरजेंसी है, मोबाइल घर पर रह गया है। जरा मोबाइल दे दीजिए, एक कॉल करनी है, शातिर मोबाइल चोर की बातों में सुमित फंस गए और मदद के लिए अपना मोबाइल दे दिया। उसने मोबाइल पर नंबर डायल किया, सुमित कुछ समझ पाते, शातिर मोबाइल लेकर भाग गया, इस मामले में थाना जगदीशपुरा में तहरीर दी गई है।
फाइल फोटो