आगरालीक्स ..आगरा में मिठाई के डिब्बे पर तंबाकू की तरह लिखा होगा मिठाई खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, इसका आगरा के मिठाई विक्रेताओं ने विरोध शुरू कर दिया है। इसे लेकर देश भर के मिठाई विक्रेता एकजुट हो गए हैं और जनवरी 2020 में हेदराबाद में होने जा रही बैठक में चर्चा की जाएगी।
सोमवार को आगरा में आगरा स्वीटस मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन और फेडरेशन आफ स्वीट एंड नमकीन मैन्यूफैक्चरर्स की बैठक हुई। इसमें फूड सेफ्टी एंड स्टैडंर्ड अथॉरिटी आफ इंडिया द्वारा मिठाई पर 5 और नमकीन पर 12 फीसद जीएसटी बढाने का विरोध किया गया। कहा गया कि मिठाई के डिब्बों पर मिठाई खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, यह लिखने जा रहा है जबकि मिठाई दूध के उत्पाद और मेवा से बनती है, यह स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं। वहीं, जो मधुमेह रोगी हैं, उनके लिए शुगर फ्री मिठाई भी आ चुकी हैं। मिठाई के डिब्बों पर मिठाई खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, इसका विरोध किया जाएगा।