आगरालीक्स.. आगरा के कारोबारी से घोडे की शक्तिवर्धन दवा में कई गुना मुनाफे का लालच देकर लाखों की ठगी करने वाला नाइजीरिया का स्टूडेंट कर लिया है। आगरा पुलिस ने इंटरनेशनल ठगी करने वाले गिरोह के सरगना नाइजीरिया के स्टूडेंट एड्रू डेनियल को गुरुग्राम से अरेस्ट किया है।
आगरा के कारोबारी अवध नारायण त्रिपाठी को इंटरनेशनल ठगी करने वाले गिरोह ने जाल में फंसाया, उनसे मेल के माध्यम से संपर्क किया। घोडे की शक्तिवर्धक दवा की बिक्री से मोटी कमाई का लालच देकर 30 लाख रुपये की ठगी कर ली। इस मामले में कारोबारी ने अक्टूबर में अक्टूबर में हरीपर्वत थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
गुरुग्राम से किया अरेस्ट

आईजी रेंज ए. सतीश गणेश ने आगरा की साइबर क्राइम यूनिट को ठगी करने वाले गिरोह को पकडने के लिए लगाया था। टीम ने को ठगी करने वाले गिरोह के मास्टर माइंड नाइजीरिया निवासी एंड्रू डेनियल (31) गुरुग्राम से अरेस्ट कर लिया, वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एक मकान में किराये पर रह रहा था। पुलिस ने उसके पास से लैपटॉप, मोबाइल व सहित अन्य इलेक्ट्रोनिक आइटम जब्त किए हैं।
वीजा हो चुका खत्म
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि एंड्रू डेनियल मीडिया का कोर्स करने के लिए स्टूडेंट वीजा पर 2011 में मुंबई आया था। 2015 में स्टूडेंट वीजा खत्म हो गया। इसके बाद से वह ठिकाने बदल बदलकर रह रहा था।