आगरालीक्स ….आगरा ताज बाइक रैली में उमेद बिन असद, पल्लवी फौजदार ने बाजी मारी। 200 किलोमीटर की रैली में 75 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, इसमें 65 साल के सीनियर सिटीजन भी थे, उनका उत्साह युवाओं से कम नहीं था।
रविवार को ताज रॉयल्स प्रो बाइकिंग क्लब द्वारा आयोजित बाइक रैली का आगाज होटल क्लार्कशीराजमें जिलाधिकारी गौरव दयाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। पांच श्रेणियों में आयोजित रेस में सिंगल, डबल, लेडीज, आउट स्टेशन और विटेंज में प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें कारगिल (कश्मीर) के गुलाम हुसैन के साथ ही मथुरा, दिल्ली, अलीगढ़, फिरोजाबाद, ग्वालियर और जयपुर से भी प्रतिभागी शामिल हुए। हरविजय वाहिया, मोटर्स स्पोर्ट्स क्लब के राजीव गुप्ता, क्लार्कशीराज होटल के निदेशक रूपक गुप्ता, जीएम महिपाल सिंह, राम मोहन कपूर, सुदेव बरार, वेदपाल धर, लईक सिद्दीकी, तनवीर अहमद, मोहम्मद बिलाल, अमित समाधिया आदि मौजूद रहे।
ये रहे विजेता
सिंगिल कैटेगरी : उमेद बिन असद प्रथम, धीरज सोलंकी द्वितीय, अर्जुन पसरिया तृतीय।
डबल कैटेगरी: मिक्की ओबराय व सिकंदर प्रथम, गुलाम हुसैन व इम्तियाज अली द्वितीय, विवेक शर्मा व सतेंद्र पाल तृतीय।
लेडीज कैटेगरी: पल्लवी फौैजदार प्रथम, सीमा सेठ द्वितीय, तरुना सिंह तृतीय रहीं।
आउट स्टेशन: अभिषेक चड्ढा प्रथम, दीपक गुप्ता द्वितीय, अजहर अली तृतीय ।
विंटेज कैटेगरी: गोविंद साराभाई प्रथम, रवि कौशल द्वितीय, जसपाल सिंह तृतीय।
Leave a comment