आगरालीक्स…आगरा में स्वतंत्रता दिवस पर आगरा ताज राउंड टेबल 329 ने बच्चों को बांटी स्टेशनरी. उनकी शिक्षा में किया सहयोग….
भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर आगरा ताज राउंड टेबल 239 की ओर से FTE school में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए. ध्वजारोहण के बाद देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुतियों में बच्चों ने चार चांद लगा दिए. बच्चों ने अपने ही अंदाज से सभी का मन मोह लिया. इसके बाद बच्चों को उनकी शिक्षा में सहायताके लिए आगरा ताज राउंड टेबल 239 की ओर से स्टेशनरी बांटी गई. इस इवेंट में राहुल कुंद्रा, देबाशीष सरकार, प्रकुल मित्तल और अनुज खंडेलवाल का सहयोग रहा.
