आगरालीक्स…आगरा में संयुक्त शिक्षा एसोसिएशन का कहना—30 अप्रैल तक शिक्षा ऑफलाइन नहीं तो हुई प्रदेश में आंदोलन करेंगे शिक्षक…
संयुक्त शिक्षा एसोसिएशन ने जताया रोष
30 अप्रैल तक शिक्षण गतिविधियां ऑफ लाइन कर नियमित नहीं की गईं तो प्रदेश भर के शिक्षक आंदोलन करेंगे। कोठी मीना बाजार स्थित सत्तोलाला फूड कोर्ड में संयुक्त शिक्षा एसोसिएशन (आप्टा, शिक्षक एकता मंच, एटीसी) के संयुक्त तत्वावधान में प्रेस वार्ता कर शिक्षकों की पीड़ा व्यक्त की गई। सरकार पर सिर्फ व्यापारियों के हित की बात करने का आरोप लगाते हुए एसोसिएसन के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा को छोड़कर समस्त गतिविधियां कोरोना प्रोटोकॉल के तहत चल रही हैं। सिर्फ शिक्षा ही आनलाइन क्यों? शिक्षण गतिविधियां रुकने से देश का विकास भी प्रभावित हो रहा है।
भुखमरी की कगार पर पर स्कूल प्रबंधक और कोचिंक संचालक
आप्टा के संस्थापक डॉ. सुनील उपाध्याय ने कहा कि स्कूल प्रबंधक व कोचिंग संचालक भुखमरी की कगार पर आ गए हैं। विद्यार्तियों की शिक्षा अवरुद्ध हुई है। ऑनलाइन शिक्षा विकल्प तो हो सकता है लेकिन स्थानी निवारण नहीं। यदि ऑन लाइन शिक्षा बेहतर है तो अब तक बोर्ड परीक्षा व प्रतियोगी परीक्षा क्यों नहीं कराई गईं। शिक्षक एकता मंच के अध्यक्ष श्याम सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों व शिक्षकों का वैक्सीनेशन कराकर ऑफ लाइन शिक्षण गतिविधियों को प्रारम्भ करने की मांग की। अन्यथा 30 अप्रैल के बाद प्रदेश भर के शिक्षक दोलन करेंगे।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. सुनील उपाध्याय, श्याम सिंह, डॉ. मोहित दीक्षित, राजकुमार गुप्ता, नीरज शर्मा, अंकुर जैन, कार्तिक गर्ग व रंजीत यादव आदि उपस्थित थे।