आगरालीक्स…आगरा में कोरोना की बिगड़ती स्थिति को समझिए: आंकड़े बढ़े तो अस्पताल में बेड हुए फुल. आक्सीजन की मांग बढ़ी. मास्क पहनें, सोशल डिस्टेंसिंग ही सबसे बेहतर
अभी तक की सबसे तेज स्पीड में कोरोना
आगरा में कोरोना का कहर खतरनाक होता जा रहा है. प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को सचेत रहने की अपील की जा रही है. इसके लिए सख्ती भी बरती जा रही है. सोमवार से आगरा में रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कफ्र्यू लागू कर दिया गया है. दिन में कड़ी चेकिंग की जा रही है. हर आने—जाने वाले को मास्क लगाने के लिए कहा जा रहा है, जिससे कि वायरस का प्रसार तेजी से न हो, लेकिन इसके बावजूद आगरा में कोरोना की रफ्तार अपनी अभी तक की सबसे तेज स्पीड से चल रही है.
एक वार्ड फुल होने पर नया कोविड वार्ड खुला
हाल ये है कि इस समय आगरा के एसएन में बना कोविड वार्ड के 120 बैड वाला आईसीयू इस समय फुल हो गया है. अभी अस्पतालों में 60 साल से ऊपर के लोगों को ही एडमिट कराया जा रहा है, लेकिन कोरोना के मरीजों के भर्ती होने की संख्या दिन प्रतिदिन ज्यादा हो रही है. फिलहाल 120 बैड वाले कोविड आईसीयू के बाद अब बाल रोग विभाग में एसएन प्रशासन द्वारा नया कोविड वार्ड खोल दिया गया है. ये 100 बैड वाला विभाग है.
सतर्क रहने की सख्त जरूरत
इधर सीएमओ आरसी पांडे का कहना है कि अस्पतालों में नये वार्ड खोलना शुरू कर दिया गया है. बैडों की किसी भी प्रकार की कोई कामी नहीं आने दी जाएगी. बस लोगों से अपील है कि वो मास्क पहने और सचेत रहें. ज्यादा बेवजह घर से बाहर न निकलें, कोरोना की दूसरी लहर पहले से ज्यादा घातक है. ऐसे में लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ दोबारा बार—बार हाथ धोने के लिए भी कहा जा रहा है.