आगरालीक्स.. आगरा में हलक सुखा देने वाली गर्मी पड रही है, तापमान 42 डिग्री को पार कर सकता है, सुबह नौ बजे 32 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है, यह सामान्य से 5 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया है, यह सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। आने वाले दिनों में गर्मी के तेवर गरम हो सकते हैं।
बुधवार की सुबह तेज धूप के साथ हुई, घडी की सुई के साथ तापमान उछाल मारने लगा है। अनुमान है कि बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री को पार कर जाएगा, यह सामान्य से 5 डिग्री अधिक है। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी बढने लगा है, यह सामान्य से दो डिग्री अधिक दर्ज किया गया है।
हीट स्ट्रोक का खतरा
तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंचने पर हीट स्ट्रोक का खतरा बढ जाता है, हीट स्ट्रोक में शरीर से पसीना आना बंद होने लगता है और तापमान बढ जाता है। इससे बेहोशी आ जाती है और शरीर का तापमान लगातार बढता रहता है, तापमान कम न होने पर शरीर के अंगों पर असर पडने लगता है और मौत हो जाती है।