
इंटरनेट फोटो
शनिवार इस सीजन में सबसे गर्म दिन रिकार्ड किया गया। 47.2 डिग्री से ज्यादा तापमान इस सीजन में अब तक नहीं पहुंचा। रविवार को सुबह से तेज धूप से नौ बजे पारा 40 के करीब पहुंच चुका है। यह 45 से पार जा सकता है।
आगरा में शनिवार को तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा पारा महाराष्ट्र के पर्यटक के लिए जानलेवा साबित हुआ। फतेहपुर सीकरी अपने परिवार के साथ घूमने आए जलगांव के पर्यटक वीआर बावेस्कर की तेज गर्मी से हालत बिगड़ गई। बुलंद दरवाजा देखने के बाद वह शेख सलीम चिश्ती दरगाह पर बैठे भी, लेकिन सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद जोधाबाई महल परिसर में उनकी मौत हो गई। 58 वर्षीय वीआर बावेस्कर को एसआईएस कमांडर चंद्रवीर सिंह ने एंबुलेंस से हास्पिटल भी भेजा, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह जलगांव की वरनगांव आर्डिनेंस फैक्ट्री के कर्मचारी थे और भरतपुर डिपो में विजिट करने आए थे।
48.5 तक पहुंच चुका है तापमान
गर्मी रिकार्ड तोड़ने की तरफ महज 1.3 डिग्री ही पीछे है। अब तक 116 सालों में सबसे गर्म दिन एक जून 1994 को 48.5 डिग्री दर्ज किया गया है। सबसे ठंडा दिन 24 जून 1999 को रहा है, जब न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक रहा है। जून ने बारिश का भी रिकार्ड बनाया है। 25 जून 1996 को रिकार्ड तोड़ 270.4 मिमी बारिश हो चुकी है।
शहर तापमान
आगरा 47.2
झांसी 44.6
बांदा 44.2
इलाहाबाद 43.3
अलीगढ़ 42.8
वाराणसी 41.7
लखनऊ 41.1
मेरठ 40.6
जून में तापमान
एक जून 42.2
दो जून 44.6
तीन जून 45.6
चार जून 47.2
Leave a comment