Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Agra to Ahmedabad flight full on Wednesday, know the full schedule here
आगराटूरिज़्म

Agra to Ahmedabad flight full on Wednesday, know the full schedule here

278

आगरालीक्स…(25 August 2021 Agra News) आगरा से अहमदाबाद के लिए फ्लाइट बुधवार को फुल गई है. बेंगलोर भी लगातार चल रही फुल. आगरा टू मुंबई फ्लाइट पर बड़ा अपडेट. जानिए टाइमिंग

70 लोग गए अहमदाबाद
आगरा से इस समय अहमदाबाद और बेंगलोर के लिए लगातार फ्लाइट संचालित हो रही है. बड़ी बात ये है कि दोनों ही महानगरों के लिए ये फ्लाइट फुल चल रही हैं. हालांकि अभी तक मुंबई की फ्लाइट भी संचालित हो रही थी लेकिन किन्हीं कारणों से ये फ्लाइट पिछले कुछ समय से बंद चल रही है. आज बुधवार को अहमदाबाद से आगरा और आगरा से अहमदाबाद के लिए फ्लाइट संचालित हुई. 72 सीटर इस फ्लाइट में अहमदाबाद से आगरा जहां 60 लोग आए तो वहीं आगरा से 70 लोग लगभग फुल फ्लाइट अहमदाबाद के लिए गई.

28 तक बंद है मुंबई की फ्लाइट
हालांकि आगरा से मुंबई जाने वाले लोगों को बहुत परेशानी हो रही है. दरअसल आगरा से मुंबई जाने वाली ये फ्लाइट इस समय कैंसिल चल रही है. आगरा के खेरिया एयरपोर्ट के निदेशक ए. अंसारी ने बताया कि अभी 28 अगस्त तक इस फ्लाइट को कैंसिल रखा गया है. जल्द ही इसे फिर से दोबारा संचालित कर दिया जाएगा.

भोपाल के लिए भी चालू होगी फ्लाइट
आगरा से भोपाल के लिए भी फ्लाइट चालू किए जाने की जल्द संभावना है. डोमेस्टिक फ्लाइट इंडिगो द्वारा इस शहर के लिए भी जल्द लोगों को एयर कनेक्टिविटी मिलेगी.

आगरा टू अहमदाबाद शेड्यूल
आगरा से अहमदाबाद का सफर दो घंटे दस मिनट का है. इंडिगो की ये फ्लाइट 19 जुलाई से आगरा से लगातार चल रही है.
सप्ताह में तीन दिन
आगरा से अहमदाबाद के लिए फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन यानी सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित होती है.
ये होगी टाइमिंग
अहमदाबाद से फ्लाइट सुबह 8 बजे आगरा के लिए चलती है जो कि यहां पर सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर आ जाती है. इसके बाद आगरा से यही फ्लाइट 10 बजकर 30 मिनट पर चलेगी जो कि अहमदाबाद 12 बजकर 40 मिनट पर पहुंच जाती है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Hariyali Teej festival was held at Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple.#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हिंडोले पर विराजे ठाकुरजी, झोंटा देने भक्तों की लगी होड़....

आगरा

Agra Live News: There will be a strong demand in Agra to give the cow the respect of Mother of the Nation…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पुरजोर तरीके से होगी गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने...

आगरा

Agra Live News: Japanese operating microscope inaugurated at Sundarani Charitable Eye Hospital…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अब जापानी आपरेटिंग माइक्रोस्कोप मशीन से हो सकेगा जरूरतमंद व...

आगरा

Agra Live News: Police arrested another accused in the Raj Chauhan murder case…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के राज चौहान मर्डर केस में एक और आरोपी पुलिस ने...

error: Content is protected !!