Friday , 18 April 2025
Home टॉप न्यूज़ Agra to Mumbai Flight starts from 21 July, know the timing and fare here..#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra to Mumbai Flight starts from 21 July, know the timing and fare here..#agranews

आगरालीक्स…(12 July 2021 Agra News) आगरा से मुंबई का सफर अब 2 घंटे 10 मिनट में. इस दिन से शुरू हो रही आगरा से मुंबई के लिए फ्लाइट. जानें किराया और टाइमिंग

आगराइट्स के लिए अच्छी खबर. अब आगरा से मुंबई जाने में सिर्फ दो घंटे दस मिनट का समय ही लगेगा. इसकी वजह आगरा से मुंबई जाने के लिए फ्लाइट शुरू हो रही है. इससे न सिर्फ आगरा के कारोबारियों को लाभ मिलेगा बल्कि आगरा के पर्यटन को भी बड़ी राहत मिलेगी. डोमेस्टिक विमानन सेवा इंडिगो द्वारा 21 जुलाई से मुंबई—आगरा—मुंबई फ्लाइट शुरू की जा रही है.

ये होगी टाइमिंग
मुंबई से इंडिगो की फ्लाइट 6E 828 • A320 सुबह 10 बजकर 50 मिनट से आगरा के लिए उड़ान भरेगी जो कि यहां दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंच जाएगी.

आगरा से इंडिगो की फ्लाइट 6E 5304 • A320 दोपहर 1 बजकर 25 मिनट से मुंबई के लिए उड़ान भरेगी जो कि दोपहर 3 बजकर 35 मिनट पर मुंबई पहुंच जाएगी.

ये होगा किराया
आगरा से मुंबई जाने के लिए इंडिगो का सेवर किराया 5319 रुपये है.

सप्ताह में तीन दिन होगी फ्लाइट
आगरा से मुंबई जाने वाली ये फ्लाइट सप्ताह में सोमवार, बुधवार और शनिवार को जाएगी.

19 जुलाई से अहमदाबाद—आगरा की फ्लाइट
कोरोना महामारी के कारण आगरा से लॉक पड़ी फ्लाइट सेवा को भी फिर से गति देने की कोशिश शुरू हो गई है. आगरा से अहमदाबाद का सफर अब दो घंटे दस मिनट का है. इंडिगो की ये फ्लाइट 19 जुलाई से आगरा से शुरू हो रही है. आगरा के खेरिया एयरपोर्ट निदेशक ए. अंसारी के अनुसार प्री कोविड टाइम में 50 से 65 प्रतिशत तक की वृद्धि होने के बाद आगरा से अहमदाबाद के लिए फ्लाइट शुरू की जा रही है. इससे आगरा से अहमदाबाद और अहमदाबाद से आगरा आने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी.

सप्ताह में तीन दिन चलेगी
आगरा से अहमदाबाद के लिए फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन यानी सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित होगी. अहमदाबाद से फ्लाइट सुबह 8 बजे आगरा के लिए चलेगी जो कि यहां पर सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर आ जाएगी. इसके बाद आगरा से यही फ्लाइट 10 बजकर 30 मिनट पर चलेगी जो कि अहमदाबाद 12 बजकर 40 मिनट पर पहुंच जाएगी. इसका सेवर किराया 2799 रुपये रखा गया है.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : Deputy CM & other Minister in Agra today, Former CM Akhilesh Yadav tomorrow in Agra#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में आज डिप्टी सीएम सहित कई मंत्री...

बिगलीक्स

Agra News : Teacher send obscene massage to woman#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में शिक्षक ने युवती को भेजे अश्लील...

बिगलीक्स

Agra News : Child vaccination available in Health Center#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में अपने बच्चों को कहां लगवा सकते...

बिगलीक्स

Agra News : Bhawana estate Mall shopkeepers opposes liquor shop#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में भावना एस्टेट मॉल में शराब की दुकान...

error: Content is protected !!