आगरालीक्स …आगरा में आज सुबह छह बजे से यमुना किनारा रोड पर वाहन प्रतिबंधित, दो दिन तक नहीं चलेंगे वाहन।
आगरा में दुर्गा नवमी पर मां भगवती की प्रतिमा विसर्जन के लिए यमुना किनारा मार्ग पर भीड़ रहेगी। प्रतिमा को लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। हाथी घाट पर प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा। इसे देखते हुए 23 और 24 अक्टूबर को यमुना किनारा मार्ग पर कोई वाहन नहीं चलेगा, रूट डायवर्ट किया गया है।
ये है रूट डायवर्जन
वाटरवक्र्स चौराहे से यमुना किनारा मार्ग होकर श्मशान घाट चौराहे तक सभी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
यमुना एक्सप्रेस वे से आने वाले वाहन जिनको ताजमहल और फतेहाबाद रोड जाना है वे इनर रिंग रोड से फतेहाबाद रोड पर आएंगे
आंबेडकर पुल से कोई भी व्यावसायिक वाहन बेलनगंज की तरफ नहीं आएगा
बिजलीघर से कोई भी बस आगरा फोर्ट से होते हुए हाथीघाट की तरफ नहीं जाएंगी
दोपहिया वाहन गधा पाड़ा, बेलनगंज होकर दरेसी तक जा सकेंगे