आगरालीक्स… आगरा में आज से गुरु द्वारा गुरु का ताल और सिकंदरा चौराहे पर यातायात पुलिस का अभियान, चौराहे के 50 मीटर में क्षेत्र में नो एक्टिविटी जोन बनेगा। न आटो खड़े होंगे और ना दुकानों के आगे अतिक्रमण।
शनिवार को गुरु द्वारा गुरु का ताल कट पर भगवान टॉकीज की तरफ से जा रहे ट्रोला ने स्कूटी सवार को बचाने के लिए ब्रेक लगाए, उसके पीछे आटो था और आटो के पीछे एक और ट्रोला था। पीछे वाला ट्रोला अनियंत्रित हो गया और उसने आटो में टक्कर मार दी, आटो में सवार चालक सहित पांच सवारियों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
—–
50 मीटर के दायरे में नो एक्टिविटी जोन
मंगलवार को सुबह 11 बजे गुरु द्वारा गुरु का ताल पर यातायात पुलिस के अधिकारी निरीक्षण करेंगे, यहां किस तरह से यातायात को सुगम किया जा सकता है। हादसे ना हों इसके लिए क्या इंतजाम किए जाएं, इसके लिए बैठक की जाएगी। खंदारी से सिकंदरा के बीच में गुरु द्वारा गुरु के ताल के पास ही कट है, ऐसे में क्या किया जाए, इस पर भी चर्चा की जाएगी। सिकंदरा चौराहे को नो एक्टिविटी जोन बनाया जाएगा।