आगरालीक्स ..आगरा में कामायनी हॉस्पिटल के सामने के कट को बंद कर दिया है, अब गुरु द्वारा गुरु का ताल से आगे चलने पर सिकंदरा से ही यूटर्न ले सकते हैं। बीच में कोई भी कट नहीं है।
आगरा में भगवान टाकीज से सिकंदरा के बीच में खंदारी, गुरु द्वारा गुरु का ताल के बाद कामायनी हास्पिटल और उसके बाद सिकंदरा में चौराहा है। मंगलवार को कामायनी हास्पिटल के कट को बंद कर दिया गया है, इससे कामायनी हास्पिटल के सामने से जिन लोगों को रेनबो हास्पिटल, भावना टावर सहित अन्य कालोनियों में जाना है उन्हें सिकंदरा चौराहे से यूटर्न लेना पड रहा है।