आगरालीक्स.. आगरा में एक युवक की बाइक का 71 बार चालान हुआ है, इसके बाद भी हेलमेट लगाकर नहीं चल रहा है, उस पर 31 हजार 600 रुपये का जुर्माना हो चुका है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के शाहगंज रुई की मंडी निवासी नितेश रावत पुत्र लक्ष्मीनरायण रावत के नाम से यामहा बाइक एफजेड-यूपी 80-डीएम-2712 पंजीक्रत है। इस बार का एक साल में 71 बार चालान हो चुका है।
बिना हेलमेट और नंबर प्लेट के लिए हुआ चालान
नितिश रावत की यामहा बाइक का 2018 से अब तक इस बाइक का 64 बार फोटो और सात बार ई-चालान हो चुका है। इस तरह 71 चालान हुए हैं। इसमें से 70 चालान हेलमेट न लगाने और एक दोषपूर्ण नंबर प्लेट पर हुआ।
31 हजार का जुर्माना
नितिश रावत की बाइक के 71 चालान काटे गए हैं। इसमें से तीन ई-चालान कोर्ट भी भेजे जा चुके हैं। इस दौरान कई बार चालान की रकम घटी-बढ़ी और इनकी बाइक पर कुल 31 हजार 600 रुपये का जुर्माना हो चुका है।