Tuesday , 16 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Ram Barat 2019 in Agra: Route divert
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Ram Barat 2019 in Agra: Route divert

143

आगरालीक्स ..आगरा में आज प्रभु श्रीराम दूल्हा बनेंगे और आगरवासी बराती। आज शाम चार बजे रावतपाड़ा स्थित लाला चन्नौमल की बारादरी से शुरू होगी। सबसे आगे ऊंट और घुड़सवार बरात आगमन का संदेश देते हुए चलेंगे। गणोश जी की सवारी के बाद अन्य झांकियां, रोड शो और राजा दशरथ की बग्घी होगी। शत्रुघ्न, भरत, लक्ष्मण के रथों के बाद अंत में प्रभु श्रीराम का रथ होगा। बरात में करीब 130 झांकियां होंगी। 14 बैंड मधुर व धार्मिक सुर लहरियां बजाते हुए चलेंगे। 15 रोड शो में कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। आज शाम चार बजे रावतपाड़ा स्थित लाला चन्नौमल की बारादरी से शुरू होगी। सबसे आगे ऊंट और घुड़सवार बरात आगमन का संदेश देते हुए चलेंगे। गणोश जी की सवारी के बाद अन्य झांकियां, रोड शो और राजा दशरथ की बग्घी होगी। शत्रुघ्न, भरत, लक्ष्मण के रथों के बाद अंत में प्रभु श्रीराम का रथ होगा।
गुरुवार सुबह जनकपुरी पहुंचेगी राम बरात
15 रोड शो में कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। अखाड़ों में कलाकार करतब दिखाएंगे। श्रीराम के रथ के आगे जगदीश बैंड, लक्ष्मण जी के आगे मिलन बैंड, भरत जी के आगे प्रहलाद बैंड, शत्रुघ्न जी के आगे सुधीर बैंड बजेगा। रातभर पुराने शहर में भ्रमण करने के बाद बरात गुरुवार सुबह निर्भय नगर-देव नगर में सज रही जनकपुरी में पहुंचेगी।
ये होंगी झांकिया
रामलीला कमेटी के उपाध्यक्ष व राम बरात के प्रभारी मुकेश अग्रवाल ने बताया कि 15 रोड शो बरात में रहेंगे। इनमें भष्मासुर का देवी से युद्ध, शिव-पार्वती और अघोरी खोपड़ी, फूलों की होली, राजस्थानी लांगुरिया मुख्य आकर्षण होंगे। पंचमुखी भगवान, भगवान शिव की बरात, भांगड़ा पार्टी, सफेद हनुमान जी, माखन चोरी, सूर्य भगवान का रथ, राम-रावण युद्ध, ब्रज की लट्ठमार होली, शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण, डांडिया आदि के रोड शो रहेंगे।

ये है रुट डायवर्जन
बिजलीघर चौराहे से किसी भत तरह का वाहन म​दीना होटल की तरफ नहीं जाएगा, ये वाहन चक्की पाट, छीपीटोला होकर जाएंगे
सदर भटठी, मीरा हुसैनी चौराहे से कोई भी वाहन मदीना होटल की तरफ नहीं जाएगा, यह हींग की मंडी, मोती कटरा होते हुए कलक्ट्रेट के लिए जाएंगे
हाथीघाट से दरेसी नंबर दो और तीन और रावतपाडा की तरफ कोई वाहन नहीं जाएगा
बेलनगंज यमुना किनारा पेट्रोल पंपर से घटिया की तरफ कोई वाहन नहीं जाएगा, वाहनों को बेलनगंज चौराहे से डायवर्ट किया जाएगा
जीवनी मंडी से बेलनगंज के लिए रूट डायवर्ट रहेगा
बेलनगंज से घटिया आजम खां वाला मार्ग वाहनों के लिए बंद रहेगा
गुदडी मंसूर खां से बेलगंज और ​घटिया के लिए कोई वाहन नहीं जाएगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Traffic News Live: Traffic is smooth in Agra, Video

आगरालीक्स वीडियो देखें आगरा में ट्रैफिक कैसा चल रहा है कहां जाम...

बिगलीक्स

Agra Live News: Problem in Registry raises after Advocate & document writer on strike from today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से बैनामे नहीं हो सकेंगे, ई पंजीकरण...

बिगलीक्स

Agra Live News: 300 Meter AC cooper wire stolen from Shivaji Mandpam DBRAU, Agra

आगरालीक्स… Agra News: आगरा के आंबेडकर विवि में जहां ​शताब्दी समारोह होना...

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 2.06 Crore swindled out for investment in cryptocurrency

आगरालीक्स …Agra News: सतर्क रहें, आगरा में फेसबुक पर महिला की आईडी...

error: Content is protected !!