आगरालीक्स.. आगरा की महिला की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत होने पर शव को लेकर आ रहे वाहन का यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसा, 30 लोग हादसे में घायल हो गए। चीख पुकार मचने पर गाडी में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया है।
आगरा के खेरा राठौर के रहने वाले धर्मवीर की पत्नी 35 वर्षीय पत्नी कुसुमा की तबीयत बिगडने पर दिल्ली में भर्ती कराया था। बडी संख्या में रिश्तेदार भी कुसुमा को देखने गए थे, वहां गुरुवार रात को कुसुमा की मौत हो गई, शव को ट्रक में रखकर रिश्तेदार यमुना एक्सप्रेस वे से आगरा आ रहे थे। गुरुवार सुबह मथुरा क्षेत्र में ट्रक डिवाइडर से टकरा कर पलट गया, हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोगों के साथ पुलिस ने घायलों को बाहर निकाले, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।