आगरालीक्स.. आगरा में यातायात पुलिस की बडी कार्रवाई, कार के शोरूम के सडक पर खडी नई वैन को क्रेन से उठा लिया, उसे पुलिस लाइन ले गए और जुर्माना लगाया गया है।
आगरा में यातायात के नियमों को लेकर सख्ती की जा रही है, ऐसे में एमजी रोड पर स्थित गाडी के शोरूम के बाहर नई गाडी खडी करने से जाम लगने की शिकायत मिल रहीं थी। बुधवार को यातायात पुलिस कर्मी पहुंचे, उन्होंने शोरूम के बाहर खडी वैन को क्रेन से उठा लिया, इसे देश लोगों के होश उड गए। इसी तरह की कार्यवाही शहर में जगह जगह की जाएगी।
60 दिन में 55 चालान, 16 हजार जुर्माना
सराय ख्वाजा निवासी जमील खान की प्रतापुरा में ट्रेवल एजेंसी है, वे अपनी बाइकयूपी 80 सीजे 7596 से बिना हेलमेट, मोबाइल पर बात करते हुए और तीन सवारी लेकर प्रतापपुरा चौराहे से निकलते हैं। पिछले 60 दिनों में उनके 55 चालान हो चुके हैं, 55 बार चालान को देख यातायात पुलिस ने उनसे संपर्क किया। वे शुक्रवार को वे पुलिस लाइन पहुंचे, ट्रैिफक इंस्पेक्टर विजय कुमार ने 55 बार चालान होने, इसके लिए 16 हजार रुपये जुर्माना जमा करने के लिए कहा, यह सुन उनके होश उड गए। उन्होंने जुर्माना जमा करने के लिए समय मांगा है, साथ ही कहा है कि अब बिना हेलमेट के घर से बाहर नहीं निकलेंगे।
इनके हुए 40 से 30 बार चालान
नामनेर निवासी संजीव कुमार मित्तल का 41 वार चालान 12 हजार रुपये जुर्माना
कमल कुमार अवधपुरी 37 बार
राजेश कुमार आवास विकास कॉलोनी 31 बार
दीपक मौर्य प्रतापपुरा 30 बार
ये है जुर्माना
100 रुपये पहली बार बिना हेलमेट के बाइक चलाने पर
300 रुपये दूसरी बार बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने पर
400 रुपये वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने पर
400 रुपये तीन सवारी बिठाने पर