आगरालीक्स… आगरा सिटी स्टेशन पर ट्रेन के डिब्बे बॉगी से उतर गए हैं, बडी संख्या में यात्री घायल होने की सूचना सोशल मीडिया पर चलने के बाद हडकंप, रेस्क्यू टीम सिटी स्टेशन पहुंच गई। यहां आगरा टूंडला शटल के दो डिब्बे ट्रैक से उतर गए थे, कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ है। डीरेलमेंट के बाद यात्री शटल से उतरकर चले गए।
टूंडला से आगरा जाने वाली शटल शुक्रवार सुबह सिटी स्टेशन पहुंची, ट्रेन स्टेशन से आगे निकली, इसी दौरान एक के बाद एक दो बॉगी पटरी से उतर गई। ट्रेन के डीरेलमेंट की खबर कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
आईएमए के पूर्व अध्यक्ष सहित रेस्क्यू टीम पहुंची

सोशल मीडिया पर ट्रेन के डीरेलमेंट और बडी संख्या में यात्रियों के घायल होने के साथ कैजुअल्टी की रिपोर्ट आने से हडकंप मच गया। आईएमए, एएमएस के चेयरमैन व पूर्व अध्यक्ष डॉ डीवी शर्मा अपनी टीम के साथ कुछ ही देर में सिटी स्टेशन पहुंच गए, एसएन इमरजेंसी में घायलों के आने पर इलाज की तैयारी करने के साथ चिकित्सकों को अलर्ट कर दिया गया। कई रेस्क्यू टीम भी पहुंच गई।
दो डिब्बे बेपटरी हुए, यात्री पैदल ही चले गए

कुछ ही देर में सिटी स्टेशन पर भीड लग गई गनीमत रही की शटल की स्पीड बहुत कम थी, हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। कुछ देर तक ट्रेन के न चलने पर यात्री उतर गए और पैदल ही स्टेशन से बाहर निकल आए। वे आटो में बैठकर चले गए।