आगरालीक्स.. आगरा में एक वैद्य ने मोटापा का इलाज कराने गई नर्स के साथ रेप किया, नर्स की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
आगरा के थाना एत्मादपुर में फीरोजाबाद निवासी नर्स ने मुकदमा दर्ज कराया है। नर्स का आरोप है कि 2017 में वो अपना मोटापा कम कराने के लिए वैद्य राजकुमार के यहां दवा लेने गई थी। दवा खाने के बाद शरीर पर लाल चकत्ते होने पर उसने फोन पर वैद्य के पुत्र मुकुल कुमार को बताया।
वीडियो बना लिया
नर्स को क्लीनिक में बुलाया और परीक्षण करने के बहाने अंदर ले जाकर नशीली दवा देकर दुष्कर्म किया। इसका वीडियो भी बनाया। धमकी देकर वो शारीरिक शोषण करता रहा। परेशान होकर उसने उसके पिता राजकुमार और उसकी मां से शिकायत की तो उन्होंने शादी कराने की बात कही। 2018 में उसे मुकुल के साथ कोर्ट मैरिज के लिए आगरा भेज दिया। जहां 100 रुपये के स्टांप पर नोटरी कराकर विवाह अनुबंध पत्र तैयार करा दिया। आरोप है कि मुकुल अपने मित्र सूरज और मोहित के साथ कार में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। वो गर्भवती हो गई तो आगरा के एक नर्सिंग होम में ले जाकर गर्भपात करा दिया।
युवती की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म, षड्यंत्र रचने सहित कई धाराओं में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
आगरा के थाना एत्मादपुर में फिरोजाबाद की रहने वाली एक नर्स ने शुक्रवार को कस्बे के एक वैद्य, उसकी पत्नी, बेटे और उसके दो दोस्तों के खिलाफ दुष्कर्म और षड्यंत्र के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती कस्बे के एक अस्पताल में ही नर्स है।