
बीएड सत्र 2014 15 में 11093 छात्रों ने परीक्षा दी थी, इसमें से 10171 छात्रों का परीक्षाफल घोषित किया गया है। 922 छात्र अनुपस्थित रहे हैं, इनका रिजल्ट रोक दिया गया है।
1000 छात्र हुए फेल
बीएड सत्र 2014 15 में 1025 छात्र फेल हुए हैं। जबकि 1618 छात्र थर्ड डिवीजन में उत्तीर्ण हुए हैं।
द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए 7हजार छात्र
विवि के बीएड के रिजल्ट में 7069 छात्र द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि प्रैक्टिकल में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों की संख्या 10165 हैं।
दो साल लेट चल रहा सत्र
बीएड का सत्र दो साल लेट चल रहा है। बीएड सत्र 2014 15 का रिजल्ट पिछले साल घोषित होना था, लेकिन इस साल जनवरी में बीएड की परीक्षाएं कराई गई थी। प्रैक्टिकल होने के बाद भी परीक्षाफल घोषित न होने पर छात्रों ने हंगामा किया। उन्होंने दो दिन में परीक्षाफल घोषित न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। इस पर विवि प्रशासन ने मंगलवार को बीएड का परीक्षाफल घोषित कर दिया है।
बीएड 2013 14 के छात्रों का परीक्षाफल होगा घोषित
बीएड 2013 14 में संयुक्त प्रवेश परीक्षा के बिना परीक्षा में शामिल हुए छात्रों का रिजल्ट रोक दिया गया था। इन छात्रों की विवि प्रशासन द्वारा जांच कराई गई। अब इनका परीक्षाफल भी जल्द घोषित किया जाएगा। बीएड 2013 14 के सात हजार छात्रों का रिजल्ट रोका गया था। इसकी जांच में सामने आया था कि बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा और काउंसलिंग में शामिल हुए बिना ही छात्रों का प्रवेश दर्शा दिया गया और वे परीक्षा में भी शामिल हो गए। इसके बाद सात हजार छात्रों का रिजल्ट रोक दिया गया था। इस मामले में बडे स्तर पर सौदेबाजी का खेल चलता रहा, जिससे सभी छात्रों का रिजल्ट घोषित हो सके।
रिजल्ट के लिए क्लिक करें
http://dbrauaaems.in/sturoll.aspx
Leave a comment