आगरालीक्स… आगरा के डॉ भीमराव अंबेडकर विवि के बीएड फर्जीवाडे में बडी कार्रवाई होने जा रही है। एसआईटी ने 42 कर्मचारियों को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया है, ये सभी कर्मचारियों बीएड के अलावा अन्य कोर्स से परीक्षा और गोपनीय विभाग से जुडे हुए हैं। इस मामले में एसआइटी कर्मचारियों पर लगातार शिकंजा कस रही है।
अंबेडकर विवि के बीएड सत्र 2005 में चार्ट में बडे स्तर पर फर्जीवाड कर मार्कशीट और डिग्री बांट दी गईं। इन मार्कशीट से तमाम युवकों की सरकारी शिक्षक की नौकरी लग गई है। एसआईटी की जांच में करीब 4000 फर्जी मार्कशीट के प्रकरण सामने आए हैं, एसआईटी ने जांच के दायरे को बढा दिया है। बीएड के साथ बीए, बीएससी, बीकॉम सहित अन्य कोर्स में भी फर्जी मार्कशीट और नंबर बढाए गए हैं। इन मामलों में एसआईटी की टीम एक एक कर कर्मचारियों को बुलाकर पूछताछ कर रही है। एसआईटी की टीम ने बुधवार को विवि के खंदारी परिसर स्थित गेस्ट हाउस में सुबह 10 बजे बीए प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष, बीएससी प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष, बीकॉम प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष, एमए प्रीवियस व फाइनल, एमएससी प्रीवियस व फाइनल, बीसीए होम साइंस, बीबीए, बीटेक, कंप्यूटर सेल 2007 से 2013 तक के सभी प्रभारी, नामांकन विभाग के कर्मचारियों को बुलाया है।
इंटरनेट फोटो
