आगरालीक्स… आगरा में मिठाई की दुकान सहित अन्य प्रतिष्ठानों से ऐसे ही एफएसडीए की टीम नमूने नहीं ले सकेगी, टीम को कारण बताना होगा, इसके बाद ही सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। एफएसडीए द्वारा सैंपल के नाम पर दुकानदारों के उत्पीडन की शिकायत को शासन ने गंभीरता से लेकर हुए नियम में बदलाव किया है।
आगरा में एफएसडीए की टीम सैंपल ले रही है, इन्हें जांच के लिए लखनऊ भेजा जाता है। सैंपल लेने के नाम पर दुकानदारों के उत्पीडन की शिकायतें लगातार बढ रही हैं। इसके बाद शासन स्तर पर हुई बैठक में नियम में बदलाव किया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अच्छी चीजों के नमूने भी ले लेते हैं। पिछले दिनों लखनऊ में खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में अधिकारियों ने कहा कि नमूने लेने से कहीं अधिक छापे मारे जाएं। मिलावट खोरी को रोकने में जनता की मदद ली जाए और उन्हें जागरूक किया जाए। सैंपल लेने का कारण भी देना होगा।
सैंपल नहीं छापेमारी
एफएसडीए की टीम को सैंपल लेने के बजाय प्लानिंग के साथ मिलावटी खोरी करने वालों के खिलाफ छापेमार कार्रवाई करनी होगी। जिससे मिलावट खोरों पर रोकथाम लग सके। इसके लिए पूरी प्लानिंग से काम किया जाएगा।
फेसबुक पर कर सकते हैं मिलावट की शिकायत
आप मिठाई, फास्ट फूड से लेकर महंगे खाद्य पदार्थ खरीदते हैं, इसमें मिलावट की आशंका है तो एफएसडीए के फेसबुक पेज पर भी शिकायत कर सकते हैं। एफएसडीए ने आगरा मंडल के लिए फेसबुक पेज बनाया है, इस पर कोई भी व्यक्ति शिकायत कर सकता है।
लिए जाएंगे सैंपल, टीम देगी जानकारी
फेसबुक पेज पर मिलावट की शिकायत के बाद एफएसडीए की टीम संबंधित प्रतिष्ठान से सैंपल लेगी, इसकी जानकारी शिकायतकर्ता को भी दी जाएगी, इसके लिए वे शिकायत करते समय अपना मोबाइल नंबर जरूर दर्ज करें। सहायक आयुक्त खाद्य विनीत यादव ने लोगों से अपील की है कि वे एफएसडीए के फेसबुक आगरा मंडल पेज पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
खाद्य पदार्थों की शिकायत के लिए करें क्लिक
https://www.facebook.com/fsdaagramandal.agra
इंटरनेट फोटो