आगरालीक्स.. आगरा में धार्मिक स्थलों को खोलने पर अभी निर्णय लिया जाना है, दिल्ली, मुंबई में नवरात्र से पहले मंदिर खोलने की मांग तेज हो गई है।
अनलाक 5 में आगरा में मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च खोलने पर निर्णय नहीं हुआ है। इसे लेकर जिला प्रशासन बैठक करेगा, कोरोना संक्रमण को देखने के बाद धार्मिक स्थल खोलने पर निर्णय लिया जाएगा। अभी आगरा में धार्मिक स्थल बंद हैं।
मुंबई में मंदिर खोलने की मांग तेज
मुंबई में मंदिर खोलने की मांग तेज हो गई है, प्रदर्शन किए जा रहे हैं। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उदृध्व ठाकरे को पत्र लिखकर मंदिर खोलने को कहा है।
दिल्ली में अक्षरधाम सहित अन्य मंदिर खोलने की तैयारी
दिल्ली में अक्षरधाम सहित अन्य मंदिर खोलने की तैयारी चल रही है, इन्हें जल्द खोला जाना है।