Monday , 20 April 2026
Home अलीगढ़ लीक्स Hathras Case : CBI start investigation #aligarh
अलीगढ़ लीक्सटॉप न्यूज़

Hathras Case : CBI start investigation #aligarh

94

अलीगढ़लीक्स… हाथरस कांड को लेकर सीबीआई की टीम ने पीड़िता के गांव पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। टीम ने सबसे पहले पीड़िता के भाई को बुलाकर घटनाक्रम के बारे में जानकारी की। सीबीआई टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और क्राइम सीन रिक्रियेट किया। सीबीआई टीम के साथ फोरेंसिक टीम भी गांव में पहुंची है। दोनों टीमें साक्ष्य जुटाने में लग गई हैं। सीबीआई की गाजियाबाद शाखा इस मामले की जांच कर रही है, जबकि लखनऊ जोन कार्यालय से सुपरवीजन किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि सोमवार को हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को फटकार लगाते हुए पूछा था कि क्या किसी अमीर की बिटिया के साथ भी ऐसा बर्ताव किया जाता। कोर्ट इस मामले में हुए मानवाधिकार उल्लंघन मामले की पड़ताल कर रहा है। मंगलवार को सीबीआई टीम के गांव आने पर खासी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा।

पीड़िता के माता-पिता की हालत बिगड़ी

हाथरस कांड को लेकर सीबीआई की टीम के आने से पहले मंगलवार सुबह पीड़िता के माता-पिता की हालत बिगड़ गई। सुबह सबसे पहले पीड़िता की मां की हालत बिगड़ी। हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन पीड़िता की मां को लेकर हाथरस के बागला जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें भर्ती कर लिया गया। इसके थोड़ी देर बात ही पीड़िता के पिता की भी हालत बिगड़ गई। सूचना मिलने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। सीएमओ डाक्टरों की टीम के साथ गांव पहुंच गए। पिता की हालत की जांच करने के बाद उन्हें दवा देकर आराम करने को कहा गया है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Scouts and Guides are serving water to passengers on incoming trains at railway stations in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनों में...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Online betting on the IPL was being conducted from a flat in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हाईप्रोफाइल सोसाइटी के अंदर बने फ्लैट में लग रहा था...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Two sisters who went to a gas cylinder agency in Agra were beaten by howkers…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गैस सिलेंडर के लिए मारामारी. एजेंसी गई दो बहनों को...

error: Content is protected !!