आगरालीक्स.. आगरा में 15 अक्टूबर से स्कूल खोलने का विरोध, पैरेंटस ने डीएम को लिखा “पोस्टकार्ड बोलेगा, कोई अपने बच्चो को स्कूल नही भेजेगा”
अनलाक 5 में देश भर में चरणबदृध तरीके से स्कूल कालेज और कोचिंग सेंटर खोले जाने हैं, यूपी में भी स्कूल कॉलेज और कोचिंग सेंटर खुल जाएंगे। इसका विरोध शुरू हो गया है, आगरा की प्रोग्रेसिव आगरा पेरेंट्स एसोसिएशन (पापा) के आह्वान पर रविवार को अभिभावक शहीद स्मारक पर जुटे।
शहीद स्मारक पर जुटे अभिभावकों ने डीएम के नाम पोस्टकार्ड लिखा, इस पोस्टकार्ड पर लिखा कि

“पोस्टकार्ड बोलेगा, कोई अपने बच्चो को स्कूल नही भेजेगा”। डीएम को पोस्टकार्ड भेजकर अभिभावक ने मांग की कि देश मे कोविड-19 के मामले शून्य होने तक स्कूल न खोले जाएं। इसके बाद भी स्कूल कॉलेज खोले जाते हैं तो विरोध किया जाएगा। शकंर माहेश्वरी, आशा रावत, वीणा अग्रवाल, अश्वनी गौतम, अभय मेहरा, अमित अग्रवाल, विवेक गर्ग, सतीश तिवारी, नितिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।