आगरालीक्स.. आगरा में अब जिम और स्वीमिंग पूल के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा, पढे पूरी प्रक्रिया, क्यों किया गया ऐसा।
अनलाक में जिम और खिलाडियों के लिए स्वीमिंग पूल खोल दिए गए हैं। इसके साथ ही शासन ने जिम और स्वीमिंग पूल के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिए हैं। आगरा में 200 से अधिक छोटी और बडी जिम हैं, इसी तरह 30 से अधिक छोटे और बडे स्वीमिंग पूल हैं।
एकलव्य स्पोटर्स स्टेडियम में 15 अक्टूबर से पंजीकरण
आगरा में जिम और स्वीमिंग पूल के लिए रजिस्ट्रेशन एकलव्य स्पोटर्स स्टेडियम में किए जाएंगे। यहां रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 15 अक्टूबर से शुरू होगी। जिम और स्वीमिंग पूल के लिए क्षेत्रीय खेल कार्यालय, एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में पंजीकरण कराना होगा। बिना पंजीकरण के जिम और स्वीमिंग पूल का संचालन नहीं किया जा सकेगा। पंजीकृत जिम व स्वीमिंग पूल का समय-समय पर निरीक्षण भी कराया जाएगा।