आगरालीक्स.. आगरा में स्पा सेंटर में युवतियों का कैटवॉक कराकर मसाज के लिए रेट बताने का वीडियो वायरल होने पर छापा, पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्पा सेंटर बंद हो गया, सेंटर पर लगा बोर्ड भी हटा दिया गया। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा में सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुए, ये वीडियो 1 48 मिनट और 48 मिनट के हैं। ये वीडियो आगरा के ताजगंज क्षेत्र के स्पा सेंटर के बताए जा रहे हैं। यहां एक ग्राहक स्पा सेंटर के रिसेप्शनिस्ट से मसाज के रेट पूछ रहा है, 1200 रुपये रेट बताने के बाद मसाज किस युवती से करानी है, इसके लिए बारी बारी से युवतियों से कैटवॉक कराई गई। यह वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने छापा मारा।
स्पा सेंटर मिला बंद
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने छापा मारा। मगर, पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्पा सेंटर पर ताला लटका दिया गया, बोर्ड भी नहीं लगा था, पुलिस जांच कर रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।