आगरालीक्स…… आगरा में केमिकल फैक्ट्री में लगी आग में युवक जिंदा जला, 24 घंटे बाद निकाला गया शव। फोरेंसिक टीम जांच में जुटी।

आगरा के छीपीटोला पुरानी सब्जी मंडी स्थित केमिकल की फैक्ट्री में मंगलवार दोपहर में भीषण आग लग गई थी, आग की लपटें तेज होने के साथ ही फैक्ट्री में रखे केमिकल के ड्रम में विस्फोट से आग की लपटें और तेज होती गई। बमुश्किल दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। स्थानीय लोग दहशत में आ गए, कई घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका था। गोदाम के संचालक राजेश विमल हैं, आग से बड़ा नुकसान हुआ था।
सुबह गोदाम में मिला शव
बुधवार को सुबह फैक्ट्री की सफाई कराई गई, गोदाम में 20 साल के कृष्णा निवासी गुम्मट ताजगंज का शव जला हुआ मिला। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसका शव मिला है वह गोदाम के मालिक का रिश्तेदार बताया जा रहा है।