आगरालीक्स…आगरा का अपना ताजमहल कैसा बना था। निर्माण कार्य के दौरान कैसा लगता था।आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (एआई जेनेरेटेड तस्वीरों) से देखें ताजमहल। आपकी राय..
श्रीराम की तस्वीर के बाद ताजमहल

आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस यानि एआई जेनेरेटेड फोटो आजकल छाए हुए हैं। श्री राम के 21 वर्ष की अवस्था का एआई तकनीक से बनाए गई तस्वीर की छवि अभी लोगों के मस्तिष्क से उतर नहीं पाई है कि अब ताजमहल कैसे बना इसका पता लगा लिया गया है।
शाहजहां ने कैसे बनवाया था अब देखना संभव

प्रेम के प्रतीक ताजमहल को शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज़ महल की याद में बनवाया था। इसका निर्माण सदियों पहले हुआ था तो हमें ये पता नहीं है कि निर्माणाधीन ताजमहल कैसे दिखता था।
जॉन मुल्लूर ने कल्पना को किया साकार

एक आर्टिस्ट ने इसकी कल्पना कर डाली है। जॉन मुल्लूर नामक आर्टिस्ट ने एआई की मदद से पता लगा लिया है कि ताजमहल कैसे बनाया गया था। एआई इमेज की मदद से जॉन ने दिखाया है कि ताजमहल बनने से पहले दूर से कैसा दिखता था।
1632 में बनना शुरू 1653 में हुआ निर्माण पूरा

ताजमहल को 1632 में बनाना शुरू किया गया था और 1653 में इसका निर्माण पूरा हुआ था। लेकिन एआई की मदद से हम अतीत में झांक कर देख सकते हैं।
अतीत में झांककर देखें
पोस्ट के कैप्शन में जॉन ने लिखा, ‘अतीत की एक झलक, शाहजहां की अद्भुत लेगेगी, ताज महल बनते हुए कैसा दिखा था, मैं शुक्रगुज़ार हूं कि मेरे पास ये तस्वीरें हैं और इन्हें शेयर करने के लिए शाहजहां से परमिशन भी मिल गई है।