Tuesday , 21 January 2025
Home टॉप न्यूज़ Kejriwal announced simultaneous arrests. Returned after not getting permission to go to BJP office#Delhi
टॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्सयूपी न्यूज

Kejriwal announced simultaneous arrests. Returned after not getting permission to go to BJP office#Delhi

नईदिल्लीलीक्स…आम आदमी पार्टी का भाजपा दफ्तर की ओर कूच। केजरीवाल ने किया एक साथ गिरफ्तारी देने का ऐलान। बीजेपी दफ्तर जाने की इजाजत न मिलने पर वापस लौटे


आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतरी
दिल्ली के सीएम आवास पर स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट के मामले में बिभव कुमार की गिरफ्तारी के बाद सियासत गर्मा गई है। दिल्ली के सीएम केजरीवाल का कहना है कि भाजपा हमारे नेताओं को एक-एक करके गिरफ्तार कर रही है। इसलिए आज आम आदमी पार्टी के सभी बड़े नेता सड़क पर उतर आए हैं।


साथ में यह लोग हैं
अरविंद केजरीवाल के साथ भाजपा दफ्तर की ओर कूच करने वालो में प्रमुख रूप संजय सिंह, राघव चड्ढा, गोपाल सहित दिल्ली के मंत्री और विधायक और पार्षद शामिल हैं।
सभी आप नेता आ रहे हैं गिरफ्तार करो, डरने वाले नहीं
केजरीवाल ने भाजपा दफ्तार की ओर कूच करने से पहले पार्टी दफ्तर पर कहा- मैं प्रधानमंत्री को कहना चाहता हूं आप के नेताओं को एक-एक करके गिरफ्तार कर रहे हैं। आज हम सभी साथ आ रहे हैं, आप गिरफ्तार कर लो, हम डरने वाले नहीं हैं।


दो साल से की जा रही है गिरफ्तारियां
उन्होंने कहा कि दो साल से आप के नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है, पहले सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया। कल मेरे सचिव बिभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।


शराब घोटाला भी फर्जी, झूठे आरोपों में बंद कर रहे
उन्होंने शराब घोटाले को फर्जी करार देते हुए कहा कि ये लोग कहते हैं को सौ करोड़ रुपये का घोटाला हुआ तो यह रुपया कहां गया, अभी तक एक रुपया भी नहीं निकला है। फर्जी मामलों में इन लोगों ने आप के नेताओं को जेल में डाल रखा है।

भाजपा दफ्तर जाने की इजाजत नहीं मिली

भाजपा दफ्तर जाने की इजाजत नहीं मिली, आधा घंटा धरना देने और नारेबाजी करने के बाद वापस लौटे आप कार्यकर्ता
केजरीवाल को भाजपा दफ्तर जाने की नहीं मिली इजाजत। पुलिस के रोके जाने पर बेरिकेडिंग के पास धरने पर बैठ गए। केजरीवाल ने कहा कि आधा घंटे तक यहां बैठेंगे और गिरफ्तारी नहीं की तो वापस लौट जाएंगे। आधे घंटे बाद गिरफ्तारी नहीं होने पर कार्यकर्ताओँ का लौटना शुरू हो गया।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : Private Bus Collide on Yamuna Expressway in Agra, 12 injured#Agra

आगरालीक्स…. आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, आगे चल रही...

बिगलीक्स

Agra News : Male infertility cases increases in Agra#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में पुरुषों में बांझपन की समस्या तेजी...

बिगलीक्स

Agra News : Adani Group entry in Agra for Rooftop Solar Power Plant#Agra

आगरालीक्स ….Agra News : आगरा में अडानी ग्रुप ने अपना वेयर हाउस...

बिगलीक्स

Agra News : Brain stroke cases increases in Agra#Agra

आगरालीक्स …आगरा में ब्रेन स्ट्रोक के मरीज भी बढ़ गए हैं, ब्रेन...