Monday , 26 October 2026
Home बिगलीक्स Agra Video News : 40 year old patient successful Aortobifemoral Bypass by CTVS Dr. Sushil Singhal in SNMC Agra #Agra
बिगलीक्स

Agra Video News : 40 year old patient successful Aortobifemoral Bypass by CTVS Dr. Sushil Singhal in SNMC Agra #Agra

397

आगरालीक्स…Agra News : आगरा के एसएन में हार्ट की तरह से कार्डियक थोरेसिक सर्जन डॉ. सुशील सिंघल ने कृत्रिम धमनी से की पैर की बाईपास सर्जरी, असहनीय दर्द से कराह रहा मरीज सर्जरी के बाद चलने लगा। ( Agra News : 40 year old patient successful Aortobifemoral Bypass by CTVS Dr. Sushil Singhal in SNMC Agra #Agra )


एसएन मेडिकल कालेज में बाह तहसील के सन्नपुरा गांव के निवासी कदम सिंह (उम्र 40 रिक्शा चालते हैं और दो साल से पैरों में असहनीय दर्द और गैंगरीन की समस्या थी। उनके दोनों पैरों में खून का प्रवाह रुकने के कारण हालात इतने खराब हो गए थे कि वे न तो चल सकते थे और न ही काम कर पा रहे थे।दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने के बावजूद कोई राहत नहीं मिली। अंततः उन्होंने SN मेडिकल कॉलेज के CTVS सर्जन डॉ. सुशील सिंघल से संपर्क किया। जांच में पाया गया कि दिल से खून ले जाने वाली मुख्य धमनी (aorta) बंद हो गई थी, जिसके कारण पैरों तक खून नहीं पहुंच रहा था।
पैर की बाईपास सर्जरी की, 4 घंटे सर्जरी चली
एसएन के कार्डियोथोरेसिक सर्जन (सीटीवीएस) डॉ. सुशील सिंघल ने कदम सिंह को भर्ती कर Aortobifemoral Bypass सर्जरी करने का निर्णय लिया। 50 सेंटीमीटर लंबी कृत्रिम धमनी (artificial graft) का उपयोग कर दिल से खून को पैरों तक पहुंचाने का रास्ता बनाया गया। सर्जरी लगभग 4 घंटे तक चली, जिसमें डॉक्टरों ने बारीकी से काम करते हुए रक्त प्रवाह को बहाल किया। ऑपरेशन के तुरंत बाद मरीज के पैरों का दर्द पूरी तरह खत्म हो गया। अब कदम सिंह न केवल सामान्य रूप से चल-फिर सकते हैं, बल्कि अपने काम पर लौटने के लिए भी तैयार हैं।


जयपुर और दिल्ली की जगह एसएन में ही जटिल सर्जरी
सीटीवीएस टीम में डॉ. सुशील सिंघल, डॉ. विजय सैनी, डॉ. आकाश, डॉ. जफर, नेस्थीसिया टीम: डॉ. अर्चना, डॉ. मंजरी बंसल, डॉ. सुशांत, डॉ. एजाज, डॉ. सचिन सचिन, मोनू शामिल रहे। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने कहा कि अब जयपुर और​ दिल्ली के मरीज भी आगरा इलाज के लिए आने लगे हैं। सर्जरी विभाग के हेड डॉ. प्रशांत लवानियों ने टीम को प्रोत्साहित किया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Weather Forecast for 26th October 2026

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा मौसम रहेगा, जानें।आगरा में सोमवार सुबह ठंडी...

बिगलीक्स

Agra Crime News: Miscreants entered a house in Agra in broad daylight and made off with jewellery and cash worth ₹14 lakh…#agranews

आगरालीक्स…दुस्साहस, आगरा में दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश. 14 लाख की ज्वैलरी...

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

error: Content is protected !!