Tuesday , 21 April 2026
Home बिगलीक्स Agra Video News: 6349 duplicate and fake voters found at 65 booths in Agra’s Cantonment Assembly constituency…#agranews
बिगलीक्स

Agra Video News: 6349 duplicate and fake voters found at 65 booths in Agra’s Cantonment Assembly constituency…#agranews

297

आगरालीक्स…(Video) आगरा की छावनी विधानसभा में 60 हजार फर्जी मतदाता. विधायक जीएस धर्मेश ने 65 बूथों में फर्जी मतदाताओं की सूची की जारी

आगरा की छावनी विधानसभा के विधायक भाजपा के डॉ. जीएस धर्मेश हैं. उन्होंने बताया कि छावनी विधानसभा में सबसे अधिक 482942 मतदाता हैं जो कि 469 बूथ पर हैं.. विधायक ने आरोप लगाए हैं कि छावनी विधानसभा में 60 हजार के करीब डुप्लीकेट और फर्जी मतदाता हैं. बुधवार को विधायक जीएस धर्मेश ने अपनी विधानसभा की मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप लगाए लगाते हुए कहा कि उन्होंने अपनी विधानसभा के 65 बूथों की मतदाता सूची का अध्ययन किया जिसमें से 6349 मतदाता गलत पाए गए हैं. उन्होंने बताया कि जिन 65 बूथों की जांच की गई है उनमें पंजीकृत 45521 मतदाता हैं जिसमें से 6349 गलत या फर्जी हैं.

महिलाओं की संख्या अधिक
विधायक ने आंकड़े पेश करते हुए बताया कि इन 6349 वोटों को हटा दिया जाए तो इन 65 बूथों पर सही मतदाताओं की संख्या केवल 39172 रह जाएगी. जो 6349 वोट डुप्लीकेट या फर्जी पाए गए हैं उनमें से 5400 महिलाएं ऐसी हैं जिनकी शादी हो चुकी है लेकिन उनके वोट अब भी मायके के पते पर दर्ज हैं. इसके अलावा 949 मतदाता ऐसे हैं जिनके नाम सूची में दो बार दर्ज हैं.

चुनाव आयोग को धन्यवाद
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश सहित 12 राज्यों में एसआईआर की घोषणा की है. यह विशेष पुनरीक्षण दोहराए गए नामों को हटाने और मृत मतदाताओं के नाम मिटाने के लिए किया जा रहा है. विधायक जीएस धर्मेश ने कहा कि वह चुनाव आयोग को धन्यवाद देते हैं जो कि फर्जी या डुप्लीकेट या मृत मतदाताओं का नाम सूची से हटाने के लिए इस तरह का काम कर रहा है.

बीएलओ पर लगाए आरोप
विधायक ने बीएलओ पर गंभीर आरोप लगाए. उनहोंने कहा कि ये न तो घर—घर जाते हैं और न ही मतदाताओं की जांच करते हैं. उन्हें पता ही नहीं होता कि किस घर में कितने मतदाता हैं. बीएलओ केवल मतदान केंद्र पर बैठकर काम निपटाते हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Truck hit car on Agra Firozabad Highway in Agra

आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें …आगरा में हाईवे पर ट्रक की टक्कर...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New DM Manish Bansal will take charge today, Wife DM Noida Medha Roopam native of Agra

आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा के डीएम मनीष बंसल आज कार्यभार संभालेंगे, आईआईटी...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman oppose Marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में​ रिलेशनशिप में रह रही युवती ने बारात...

बिगलीक्स

Agra Live News: Two car collides on Mugal Road Agra, Couple & His two child injured, Video

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शादी से लौटते समय रात में दो कारों...

error: Content is protected !!