आगरालीक्स …सनसनीखेज वारदात, आगरा में लूट के दौरान चांदी कारोबारी की पत्नी की हत्या, किचिन में पराठा बनाते समय हत्या। चश्मदीद 12 साल की मूक बधिर धेवती, वीडियो। ( Agra News )
आगरा के बाग मुजफ्फरखां के रहने वाले चांदी कारोबारी सात सात से न्यू आदर्श नगर, बल्केश्वर कमला नगर में सुनील सदन अपार्टमेंट में पहली मंजिल पर स्थित फ्लैट में 65 साल की पत्नी मंजू गुप्ता और 12 साल की मूक बधिर, मानसिक दिव्यांग बेटी के साथ रह रहे थे। उनकी फैक्ट्री बाग मुजफ्फरखां में है, वहां बड़ा बेटा अमित रहता है और दूसरा बेटा मनीष कमला नगर में रह रहा है। जबकि प्रेम प्रकाश और उनकी पत्नी मंजू गुप्ता और धेवती किटटू के साथ सात साल से सुनील सदन में किराए पर रह रहे थे। फ्लैट की एक चाबी प्रेमप्रकाश के पास रहती थी और दूसरी उनकी पत्नी के पास थी। हर रोज रात को 10 बजे के करीब फैक्ट्री से लौटते थे। ( 65 Year old Businessman wife murdered for loot)
किचिन में पड़ा था पत्नी का शव, बेड पर बैठी थी धेवती
रविवार रात नौ बजे प्रेम प्रकाश अपने घर पहुंचे, उन्होंने फ्लैट का ताला खोला, अंदर किचिन में मंजू गुप्ता का शव पड़ा था। वे चीखते हुए बाहर निकले, आस पास के लोग आ गए। मंजू गुप्ता के गले में दुपटटे का फंदा लगा था और मूक बधिर धेवती बेड पर बैठी हुई थी। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था, अलमारी में रखे जेवरात और कैश गायब था। ( 12 year old handicapped grand daughter in flat during incident)
शाम चार से नौ बजे के बीच हुई वारदाता
मंजू गुप्ता के मोबाइल पर 4.58 बजे नौकरानी की मिस्ड कॉल पड़ी हुई थी, नौकरानी हर रोज 4.30 बजे आती थी। नौकरानी ने फ्लैट की घंटी बजाई लेकिन फ्लैट नहीं खुला, कॉल करने पर मोबाइल भी नहीं उठा तो वह लौट गई। पुलिस नौकरानी से भी पूछताछ कर रही है। ( Agra Today News )
परिचित पर शक, चौराहे तक गया खोजी गुप्ता
प्रेम प्रकाश के सामने वाले फ्लैट में ओम प्रकाश दीक्षित का परिवार रहता है उनकी पत्नी सुषमा ने मंजू गुप्ता को सुबह आठ बजे देखा था इसके बाद नहीं देखा। दूसरी मंजिल पर फ्लैट में नेहा अपने बेटे के साथ रहती हैं जबकि भूतल पर डांस एकेडमी है, रविवार को डांस एकेडमी बंद रहती है। मंजू गुप्ता फ्लैट बंद रखती थी, चाबी उनके पास रहती थी। अनजान के लिए फ्लैट नहीं खोलती थी इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी परिचित ने वारदात को अंजाम दिया है जिसे प्रेम प्रकाश के घर लौटने, घर पर मूक बधिर धेवती के होने और डांस एकेडमी के रविवार को बंद होने का पता था। पुलिस ने सीसीटीवी खंगालने क साथ डॉग स्वाइड को भी बुला लिया, खोजी कुप्ता न्यू आदर्श नगर चौराहे तक गया, पुलिस जांच में जुटी है। ( Agra Latest News)