आगरालीक्स…आगरा के बल्केश्वर की फैमिली जॉर्जिया में फंसी. कवि शशांक नीरज बेटे—बेटी के साथ गए थे वेकेशन मनाने, लौटने के लिए नहीं मिल रही फ्लाइट…एयरपोर्ट पर फंसे…वीडियो में जाहिर की पीड़ा
आगरा के बल्केश्वर में रहने वाले कवि शशांक नीरज अपने बेटे और बेटी के साथ जॉर्जिया में फंस गए हैं. एयरबेस बंद होने के कारण उन्हें फ्लाइट नहीं मिल रही है. 16 जून को वे अपने बेटे असीम शिखर और बेटी विदूषी नीरज के साथ घूमने जॉर्जिया गए थे. 22 जून को जॉर्जिया से उन्हें भारत रिटर्न होना था लेकिन अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमलों के बाद वहां का एयरोस्पेस बंद करदिया गया है. जिसके कारण वे एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं. उन्होंने अपनी पीड़ा वीडियो में भी शेयर की है.फ्लाइट कैंसिल होने से एयरपोर्ट पर फंसे
कवि शशांक नीरज 16 जून को बेटे असीम और बेटी विदूषी के साथ घूमने के लिए जॉर्जिया गए थे. 22 जून को इन्हें रिटर्न होना था. रिटर्न के लिए इन्होंने एयर अरेबिया की फ्लाइट में सीटें बुक कराई थीं, लेकिन एयर अरेबिया ने 30 जून तक सभी फ्लाइट रद कर दी हैं. इसके बाद इन्होंने 23 जून की शाम को इंडिगो एयरलाइंस की टिकट बुक कराई. वो बेटा और बेटी के साथ फ्लाइट में बैठ गए, उनके साथ 140 और भारतीय थे. लेकिन अमेरिकी एयरोस्पेस बंद कर दिया गया और सभी को फ्लाइट से उतार दिया गया. अब सभी लोग एयरपोर्ट पर फंसे हैं.
शशांक नीरज ने वीडियो जारी कर परेशानी बताई है. उन्होंने बताया कि फ्लाइट कैंसिल होने पर कंपनसेशन भी मांगा था लेकिन वो नहीं मिला. ट्रैवल इंश्योरेंस भी काम नहीं आया. 25 जून की साढ़े तीन लाख रुपये की टिकट फिर से बुक कराई है. उन्होंने बताया कि सभी के लिए दुहा करिए. सभी यात्री परेशान हैं. मैं तो वेकेशन मनाने आया था लेकिन वेकेशन अब नरक साबित हो रहा है.