फिरोजाबादलीक्स…दर्दनाक, दर्दनाक, मोबाइल ने ली तीन की जान, मोबाइल भी किसी और का था और वह भी मिला नहीं।….
फिरोजाबाद के गांव नगला पोहपी के रहने वाले 28 साल के चंद्रवीर, उनके भतीजे 25 साल के अजय कुमार और ध्रुव कुमार मंगलवार दोपहर एक बजे अपने खेत पर गए थे, खेत पर कुआं है तीनों कुएं के पास थे, अजय घर से अपने ससुर का मोबाइल ले जाया था और मोबाइल से बात करने लगा। इसके बाद मोबाइल पर गेम खेलने लगा। गेम खेलते खेलते मोबाइल कुएं में गिर गया। मोबाइल ससुर का था इसलिए उसे कुएं से निकालने के लिए ध्रुव कुएं में उतरा और काफी देर तक बाहर नहीं निकला।( Mobile take life of three)
कुएं में मोबाइल गिरने पर ध्रुव को रस्सी के सहारे अजय और चंद्रवीर ने कुएं में उतार दिया
काफी देर तक ध्रुव बाहर नहीं निकला, उसे आवाज लगाई तो कुएं से कोई आवाज नहीं आई। ध्रुव को देखने के लिए चंद्रवीर कुएं में उतर गया लेकिन वह भी बाहर नहीं आया। अजय ने आवाज लगाई, इसके बाद अजय भी रस्सी के सहारे ध्रुव और चंद्रवीर को बाहर निकालने के लिए उतर गया।
दलदल और जहरीली गैस में फंस गए तीनों, काफी देर बाद चला पताध्रुव, अजय और चंद्रवीर काफी देर बाद भी घर नहीं लौटे तो उनके परिजनों को चिंता हुई, परिजनों के साथ ही ग्रामीण भी कुएं पर पहुंच गए। उन्होंने आवाज लगाई लेकिन कुएं से कोई आवाज नहीं आई। ग्रामीण भी जहरीली गैस बनने के डर से कुएं में नहीं उतरे, पुलिस ने पहुंचने के बाद दमकल कर्मियों को बुलाया। (
चार घंटे चला रेस्क्यू आपरेशन, मिथैन गैस से गई जान
दमकल कर्मियों ने पहुंचने के बाद रेस्क्यू आपरेशन चलाया। करीब चार घंटे तक रेस्क्यू आपरेशन के बाद तीनों को बाहर निकाला जा सका, कुएं के बाहर पहले से ही एंबुलेंस खड़ी हुई थी। तीनों को अस्पताल भेजा गया लेकिन डॉक्टरों ने म्रत घोषित कर दिया। कुएं में दलदल बन जाने और मिथैन गैस बनने से तीनों के बेहोश होने के बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका।